अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडऑफबीटपर्यटनमनोरंजनयूथराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

उत्तराखंड स्की टीम के लिए आज होगा औली में ट्रायल

Uttarakhand ski team trials to be held in Auli today

खबर को सुनें


उत्तराखंड स्की टीम के लिए आज होगा औली में ट्रायल

औली में बर्फबारी होने से नंदा देवी अंतरराष्ट्रीय स्लोप पर बिछी बर्फ की मोटी चादर, शुरू हुआ स्की प्रशिक्षण

देहरादून, 26 जनवरी 2026: औली में बर्फबारी होने से नंदा देवी अंतरराष्ट्रीय स्लोप बर्फ से लकदक हो गया है। साथ ही यहां स्की प्रशिक्षण भी शुरू हो गए हैं। पर्यटक जहां फन स्की का मजा ले रहे हैं, वहीं खिलाड़ी अपनी प्रतिभा निखार रहे हैं। इधर, विंटर एसोसिएशन आफ उत्तराखंड ने प्रदेश की स्की टीम घोषित करने के लिए ट्रायल को 27 जनवरी की तिथि तय की है। इसके बाद स्कीइंग खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

चमोली जिले में विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली की पहचान शीतकालीन खेलों के आयोजन को लेकर है। उत्तराखंड में एकमात्र औली ही ऐसी जगह है, जहां शीतकालीन खेलों के लिए सभी सुविधाएं हैं। यहां पर दक्षिणीमुखी नंदा देवी स्लोप मौजूद है, जिसमें स्कीइंग के अधिकतर खेल आयोजित होते हैं। 1,350 मीटर लंबे और 40 मीटर चौड़े इस स्लोप को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फेडरेशन आफ इंटरनेशल स्कीइंग (फिस) से मान्यता मिली हुई है।

इन दिनों औली की दक्षिणीमुखी ढलान बर्फ से लकदक हैं। इसलिए विंटर गेम्स एसोसिएशन आफ उत्तराखंड स्की खेलों के आयोजन को लेकर सक्रिय हो गया है। एसोसिएशन के सचिव अजय भट्ट ने बताया कि उत्तराखंड की स्की टीम में विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों के चयन के लिए 27 जनवरी को औली में ट्रायल आयोजित किया गया है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button