उत्तराखंडस्पोर्ट्स

हल्द्वानी में हो रही तलवारबाजी, यहां आप भी ले सकते हैं रोमांच का आनंद

एशियन कैडेट कप इंडिया 2025 में प्रतिभाग कर रहे 17 देशों के खिलाड़ी

खबर को सुनें


हल्द्वानी, 20 सितंबर 2025। हल्द्वानी में तलवारबाजी (फेंसिंग) का एशियन कैडेट कप इंडिया-2025 शुरू हो गया है। पांच दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के लिए 17 देशों के खिलाड़ी हल्द्वानी पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, गौलापार में दीप प्रज्वलित कर फेंसिंग एसोसिएशन आफ इंडिया की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इसके बाद अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के लिए बधाई दी और कहा कि वे खेलों में नई ऊंचाइयों के साथ समाज के लिए आदर्श प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों से पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, जल-संरक्षण, स्वच्छता और नशा मुक्ति के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। साथ ही राज्य सरकार की मुख्यमंत्री खेल विकास निधि, मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना, खेल किट योजना का जिक्र किया।

मुख्यमंत्री ने फेंसिंग की ऐतिहासिक महत्ता पर भी प्रकाश डाला। प्राचीन भारत में युवाओं को गुरुकुलों में वेद-पुराण पढ़ाने के साथ-साथ तलवार, गदा, धनुष-बाण और युद्धकला का प्रशिक्षण भी दिया जाता था। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फेंसिंग प्रतियोगिता की मेजबानी उत्तराखंड को प्राप्त होना गर्व का विषय है।

राष्ट्रीय फेंसिंग महासंघ के महासचिव राजीव मेहता ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 250 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें भारत के 150 खिलाड़ी शामिल हैं। तजाकिस्तान, सीरिया, मलेशिया, श्रीलंका, थाईलैंड, इंडोनेशिया समेत कई अन्य देशों के खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, राम सिंह कैड़ा, प्रमोद नैनवाल, उत्तरांचल ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट समेत कई अधिकारी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button