उत्तराखंडऑफबीटभालू का आतंक

उत्तरकाशी के गोविंद पशु विहार पार्क में भालुओं ने बर्बाद की सेब की फसल

Bears destroyed the apple crop in Uttarkashi's Govind Pashu Vihar Park.

खबर को सुनें


उत्तरकाशी के गोविंद पशु विहार पार्क में भालुओं ने बर्बाद की सेब की फसल

मोरी की रूपिन रेंज के मसरी, भीतरी व सट्टा तोक में सेब की फसल के दुश्मन बने भालू, सेब बागवानों ने पार्क प्रशासन से की क्षतिग्रस्त पेड़ों का मुआयना कर समुचित मुआवजे देने की मांग

देहरादून, 20 सितंबर 2026:  उत्तराखंड में भालू इन्सान ही नहीं, फल-फूलों के भी दुश्मन बन गए हैं। उत्तरकाशी जिले के गोविंद पशु विहार पार्क क्षेत्र में तो भालू सेब के बागीचों पर कहर ढा रहे हैं। पार्क की  रूपिन रेंज मसरी, भीतरी व सट्टा तोक में भालुओं ने सेब के पेड़ उखाड़कर कई बागीचे तहस-नहस कर डाले। सेब बागवानों ने पार्क प्रशासन से क्षतिग्रस्त पेड़ों का मुआयना कर समुचित मुआवजा देने की मांग की है।

भीतरी से जगदीश कुंवर ने बताया कि रूपिन क्षेत्र के अंतर्गत फते पर्वत के मसरी, भीतरी व सट्टा क्षेत्रों में इन दिनों सेब की फसल तैयार हो रही है, लेकिन भालुओं ने बड़ी संख्या में पेड़ों को तोड़कर फसल तबाह कर दी। बताया कि क्षेत्र में हर साल सेब सीजन के दौरान भालू इसी प्रकार फसलों व पेड़ों को क्षति पहुंचा रहे हैं। कई वर्षों से सेब बागवान क्षेत्र में सेब बगीचों की घेरबाड़ के लिए पार्क अधिकारियों को प्रस्ताव भेज रहे हैं, लेकिन आज तक उनकी सुध नहीं ली गई। कहा कि बागवानों को न तो मुआवाजा मिल रहा है, न बागीचों में घेरबाड़ ही लगाई जा रही है। बागवानों ने बताया कि एक ओर भालू सेब के बगीचों व फसलों को तहस-नहस कर रहे हैं, वहीं, सुअर गेहूं व आलू की फसल बर्बाद कर हैं।

क्षेत्र के काश्तकारों ने पार्क प्रशासन से नुकसान का मुआवजा देने और भालुओं की रोकथाम के लिए घेरबाड़ कराने की मांग की है। उधर, पार्क की उप निदेशक निधि सेमवाल ने बताया कि भालुओं द्वारा फसलों व सेब उद्यानों को नुकसान पहुंचाए जाने पर मुआवजे को लेकर नियमावली में संसोधन के लिए  प्रस्ताव भेजा गया है। भालुओं को भगाने के लिए क्षेत्र में सोलर व वाइस सिस्टम भी हर साल लगाए जाते हैं।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button