Online plateformउत्तराखंडऑफबीटराष्ट्रीय

सौर ऊर्जा से संचालित होगा बीएसएनएल का नया 4जी नेटवर्क

BSNL's new 4G network will be powered by solar energy

खबर को सुनें


सौर ऊर्जा से संचालित होगा बीएसएनएल का नया 4जी नेटवर्क

बीएसएनएल की 25वीं वर्षगांठ पर स्वदेशी तकनीक पर आधारित 4जी नेटवर्क का शुभारंभ

देहरादून, 1 अक्टूबर 2025 : भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपनी 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर देशभर में पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित 4जी नेटवर्क का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस नेटवर्क का लोकार्पण किया।

बीएसएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पी.के. पुरवार ने कहा कि यह दिन भारत की आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि स्वदेशी 4जी नेटवर्क से न केवल लाखों उपभोक्ताओं को बेहतर और तेज़ सेवा मिलेगी, बल्कि भारतीय इंजीनियरिंग और वैज्ञानिक क्षमता को भी मजबूती मिलेगी।

बीएसएनएल ने पहले चरण में 26,700 गांवों तक सेवा पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। उत्तराखंड जैसे दुर्गम राज्यों में 1,057 मोबाइल टावर स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें से 589 का कार्य पूर्ण हो चुका है और शेष जल्द तैयार होंगे। नेटवर्क की खासियत यह है कि इसके कई टावर सौर ऊर्जा से संचालित होंगे, जिससे यह भारत का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी नेटवर्क बन जाएगा।

वर्षगांठ के मौके पर बीएसएनएल ने अपने सबसे पुराने और वफादार ग्राहकों को सम्मानित किया और देशभर में ब्रांड प्रमोशन रैलियों का आयोजन किया। बीएसएनएल के निदेशक अनिल कुमार जैन ने कहा कि स्वदेशी 4जी नेटवर्क डिजिटल इंडिया अभियान को नई गति देगा और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत आधार प्रदान करेगा।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button