Blogउत्तराखंड

न्याय के लिए 32 किमी पैदल चलकर एसडीएम की चौखट पर पहुंचे ग्रामीण 

Villagers walked 32 km to reach the SDM's doorstep for justice

खबर को सुनें


न्याय के लिए 32 किमी पैदल चलकर एसडीएम की चौखट पर पहुंचे ग्रामीण

मुनस्यारी, 28 अक्टूबर 2025 : न्याय की पुकार जब प्रशासन तक नहीं पहुंची, तो ग्रामीणों ने खुद आगे बढ़कर उसे आवाज दी। ग्राम पंचायत पातो के सैकड़ों ग्रामीण सोमवार को 32 किलोमीटर पैदल चलकर मुनस्यारी पहुंचे और 21 दिन से लापता युवक प्रदीप दरियाल की तलाश के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

उप जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर तीखा आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बलुवाकोट पुलिस की लापरवाही और असंवेदनशीलता के कारण 21 दिन बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

मुनस्यारी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने कहा कि एसडीएम के आदेश के बावजूद कोतवाली इंचार्ज का प्रदर्शन स्थल पर न पहुंचना जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने संबंधित अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई और एक दिन का वेतन रोकने की मांग की।

लापता युवक के पिता ललित सिंह दरियाल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जब तक एसआईटी नहीं बनती, न्याय की उम्मीद बेमानी है।

उप जिलाधिकारी खुशबू पांडे ने कहा कि पुलिस की अनुपस्थिति की सूचना जिलाधिकारी और एसपी को भेजी जाएगी, और उच्च स्तर पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

प्रदर्शन में पूर्व प्रधान मनोहर सिंह दरियाल, नरेंद्र सिंह ढकरियाल, बिसमती देवी बर्फाल, रूद्र सिंह पांडा, देवेंद्र सिंह देवा, मनोहर सिंह टोलिया समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button