राजनीति

उत्तराखंड भाजपा ने घोषित की अपनी नई टीम

Uttarakhand BJP announced its new team

खबर को सुनें


उत्तराखंड भाजपा ने घोषित की अपनी नई टीम

देहरादून: उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।  संगठन के विभिन्न मोर्चों और विभागों में कुल 42 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

इस नई टीम में दीप्ति रावत, कुंदन परिहार और तरुण बंसल को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। यह नियुक्ति संगठन की कार्यप्रणाली को गति देने के लिए एक अहम कदम मानी जा रही है। इसके अलावा, आठ नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष और आठ को प्रदेश मंत्री बनाया गया है, जो पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर पर पहुंचाने में मदद करेंगे। संगठन की वित्तीय गतिविधियों को संभालने के लिए पुनीत मित्तल को प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी ने मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी भी तय कर दी है। मनवीर सिंह चौहान को एक बार फि प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है,  वहीं महिला मोर्चा की कमान रुचि भट्ट को सौंपी गई है।

इन नियुक्तियों से बीजेपी संगठन में एक नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और उनसे संगठन को मजबूत करने की दिशा में मिलकर काम करने का आह्वान किया। यह नई टीम आगामी चुनावों और संगठनात्मक कार्यों के लिए पार्टी की रणनीति को और धार देगी।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button