क्राइम

जेल से रिहा होते ही फिर पुलिस के शिकंजे में उर्मिला सनावर…इसलिए तीन घंटे की गई पूछताछ

Urmila Sanawar questioned again for three hours immediately upon her release from jail.

खबर को सुनें


हरिद्वार, 7 नवंबर 2026। दो मुकदमों में अदालत से जमानत मिलने के बाद उर्मिला सनावर शुक्रवार को हरिद्वार जिला कारागार से रिहा हो गईं। हालांकि, जेल से बाहर आते ही देहरादून पुलिस की टीम ने उनसे संपर्क किया और अपने साथ एसओजी कार्यालय ले गई। यहां करीब तीन घंटे तक पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें नोटिस देकर छोड़ दिया।

उर्मिला सनावर की जमानत याचिकाओं पर अदालत ने दो नवंबर को दो मुकदमों में राहत दी थी। हालांकि, जमानती उपलब्ध नहीं होने के कारण उनकी रिहाई अटक गई थी। इसके बाद उनकी वकील प्रीति सिंह चौहान ने करीब दो साल पहले दर्ज एक अन्य मुकदमे में भी उनकी जमानत कराई। दोनों मुकदमों में जमानती दस्तावेज बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किए गए। कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद रिहाई का परवाना हरिद्वार जिला कारागार पहुंचा। जेल प्रशासन ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शुक्रवार को उन्हें रिहा कर दिया।

जेल के बाहर पहले से मौजूद थी पुलिस टीम

दोपहर करीब डेढ़ बजे जेल से बाहर आते ही देहरादून पुलिस की टीम ने उर्मिला सनावर से संपर्क किया और उन्हें एसओजी कार्यालय ले गई। यहां पुलिस ने करीब तीन घंटे तक उनसे पूछताछ की। पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें नोटिस देकर छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार, हरिद्वार में उर्मिला सनावर के खिलाफ दर्ज दोनों मुकदमे पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर ने रानीपुर कोतवाली में दर्ज कराए थे। उर्मिला सनावर की वकील प्रीति सिंह चौहान ने उनकी रिहाई की पुष्टि की है। वहीं, जिला कारागार अधीक्षक ने भी बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुसार उन्हें रिहा कर दिया गया है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button