अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडऑफबीटधरोहरपर्यटनराष्ट्रीय

31 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद होगी फूलों की घाटी

Valley of Flowers to close for the winter season on October 31

खबर को सुनें


31 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद होगी फूलों की घाटी

इस बार रिकार्ड पर्यटकों के पहुंचने से बढ़ी फूलों की घाटी पार्क प्रशासन की आमदनी, नाममात्र के फूल, फिर भी इन दिनों घाटी की सैर को पहुंच रहे पर्यटक, पार्क प्रशासन को हुई लगभग 67.08 लाख रुपये की आय

देहरादून, 29 अक्टूबर 2026: विश्व धरोहर फूलों की घाटी शनिवार 31 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दी जाएगी। इसके बाद घाटी की सैर के लिए पर्यटकों को अगले वर्ष एक जून तक का इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि, घाटी की दुर्लभ जैव विविधता, वनस्पति व वन्यजीवों के संरक्षण को पार्क प्रशासन की निगरानी व गश्त जारी रहेगी। इस वर्ष रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के घाटी की सैर को पहुंचने से पार्क प्रशासन की आमदनी भी बढ़ी है। इन दिनों घाटी से  हिमाच्छादित पहाड़ों की सुंदरता देखते ही बन रही है।

चमोली जिले में समुद्रतल से 12,995 फीट की ऊंचाई पर 87.5 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली फूलों की घाटी एक जून को पर्यटकों के लिए खोली गई थी। उसी दिन से यहां पर्यटकों की अच्छी-खासी आमद होने लगी थी। तब से अब तक 35,261 पर्यटक घाटी की सैर कर चुके हैं। इनमें 265 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। पर्यटकों की इस रिकार्ड आमद को घाटी की बढ़ती लोकप्रियता और अद्वितीय प्राकृतिक सुंदरता के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खास बात यह कि इन दिनों भी पर्यटकों की आमद हो रही है, जबकि अब घाटी में नाममात्र के ही फूल नजर आ रहे हैं। घाटी का पीक सीजन जुलाई-अगस्त में माना जाता है। फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान के रेंज अधिकारी आशीष जिरवाण बताते हैं कि पर्यटकों की संख्या बढ़ने से पार्क प्रशासन को लगभग 67.08 लाख रुपये की आय हुई है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button