अंतरराष्ट्रीयअध्यात्मउत्तराखंडऑफबीटचारधाम यात्रातीर्थाटनधर्म-परम्पराएंराष्ट्रीयसंस्कृति

अंतिम चरण में भी रोजाना नौ हजार श्रद्धालु कर रहे बाबा केदार के दर्शन

Even in the final phase, nine thousand pilgrims are visiting Baba Kedar daily.

खबर को सुनें


अंतिम चरण में भी रोजाना नौ हजार श्रद्धालु कर रहे बाबा केदार के दर्शन

यात्रा समापन में करीब 14 दिन शेष, अब तक साढ़े 18 लाख से अधिक ने किए दर्शन, नया रिकार्ड बनने की उम्मीद

देहरादून, 28 अक्टूबर 2026: केदारनाथ धाम की यात्रा समापन की ओर बढ़ रही है, बावजूद इसके बाबा केदार के दर्शन को श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता है। अब तक 18.5 लाख से अधिक श्रद्धालु धाम में दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के विराम लेने में अभी 14 दिन शेष हैं। ऐसे में इस वर्ष यात्रियों की संख्या का नया रिकार्ड बनने की उम्मीद है।

वर्ष 2023 में केदारनाथ धाम में सर्वाधिक 19 लाख 60 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। इस वर्ष अब तक करीब 18.5 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के अंतिम दौर में भी प्रतिदिन लगभग नौ हजार श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच रहे हैं, जिससे नया रिकार्ड बनने की संभावना बढ़ गई है। अंतिम चरण में श्रद्धालुओं की अच्छी संख्या के पीछे मौसम का अनुकूल रहना भी प्रमुख कारण माना जा रहा है। सितंबर तक लगातार बारिश से यात्रियों को परेशानी हुई, लेकिन अक्टूबर के पहले सप्ताह के बाद मौसम में सुधार आया है।

इन दिनों दोपहर में धाम का मौसम खुशनुमा रहता है। आसपास की बर्फ से ढकी चोटियां और प्राकृतिक सौंदर्य श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं। बीच-बीच में बर्फ के फाहे गिरने पर भी श्रद्धालु उत्साहित नजर आते हैं। धाम में ठहरने समेत अन्य सुविधाओं में बढ़ोतरी और हेली सेवाओं के नियमित संचालन से यात्रियों को सहूलियत मिल रही है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button