अंतरराष्ट्रीयअवार्डउत्तराखंडऑफबीटपुरस्कारप्रेरणाराष्ट्रीयव्यक्तित्वशिक्षासम्मान

एससीईआरटी और विद्यालयी शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को किया सम्मानित

SCERT and the Department of School Education honored the teachers.

खबर को सुनें


एससीईआरटी और विद्यालयी शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को किया सम्मानित

डॉल्फिन संस्थान के एनईपी समन्वयक डॉ. आशीष रतूड़ी को भी मिला सम्मान, डिजिटल शिक्षा एवं शिक्षक प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया प्रशस्ति पत्र

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026: राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) और विद्यालयी शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षक शिक्षा, डिजिटल नवाचार एवं आधुनिक शिक्षण तकनीकों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों व विषय विशेषज्ञों को सम्मानित किया गया। उन्हें एससीईआरटी, देहरादून में आयोजित समारोह में प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। सम्मानित होने वालों में  डॉल्फिन (पीजी) इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एंड नेचुरल साइंसेज, देहरादून के राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) समन्वयक एवं भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष रतूड़ी भी शामिल हैं।

डॉ. रतूड़ी को यह सम्मान उत्तराखंड के राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए संचालित ई-सृजन (e-Srijan) MOOCs 1.0 एवं 2.0 कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ, समीक्षक एवं तकनीकी सहयोगी के रूप में  योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस अभिनव पहल का उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) एवं सूचना-संचार प्रौद्योगिकी (ICT) के माध्यम से शिक्षकों की व्यावसायिक दक्षता बढ़ाना तथा शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाना है। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के 99 प्रतिशत से अधिक शिक्षकों की सहभागिता दर्ज की गई है। इस पहल को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित SKOCH Gold Award 2026 प्राप्त हुआ है, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे AI for Education Awards 2026 में ग्लोबल फाइनलिस्ट के रूप में स्थान मिला है। इसके अतिरिक्त, इस नवाचार को हांगकांग में आयोजित होने वाले UNESCO Learning Innovations and Emerging Technologies (LIET) Conference 2026 में प्रस्तुति के लिए भी चयनित किया गया है।

सम्मान प्राप्त करने पर डॉ. आशीष रतूड़ी ने विद्यालयी शिक्षा विभाग, उत्तराखंड सरकार एवं एससीईआरटी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को आधुनिक तकनीकों एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता से सशक्त बनाना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों की व्यावसायिक दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों को प्रभावी रूप से लागू करने में भी सहायक सिद्ध होंगे। डॉ. रतूड़ी की इस उपलब्धि को डॉल्फिन संस्थान के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए संस्थान ने शिक्षा, अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

विदित हो कि डॉल्फिन संस्थान एवं एससीईआरटी उत्तराखंड विभिन्न शैक्षणिक एवं शिक्षक प्रशिक्षण गतिविधियों में मिलकर कार्य कर रहे हैं। विशेष रूप से शिक्षक क्षमता संवर्धन, डिजिटल शिक्षा, नवीन शिक्षण पद्धतियों एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में दोनों संस्थानों के बीच निरंतर सहयोग किया जा रहा है। इस साझेदारी का उद्देश्य उच्च शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर उत्तराखंड में गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button