अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडऑफबीटपर्यटनमनोरंजनयूथराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

सेना के व्हाइट वाटर राफ्टिंग अभियान ने ऋषिकेश में लिया विराम

Army's white-water rafting expedition halts at Rishikesh.

खबर को सुनें


सेना के व्हाइट वाटर राफ्टिंग अभियान ने ऋषिकेश में लिया विराम

देहरादून, 11 अक्टूबर 2026 : सेना की आर्मी सर्विस कोर (एएससी) के व्हाइट वाटर राफ्टिंग एक्सपीडिशन -2026 का ऋषिकेश स्थित गंगा बैराज में फ्लैग इन समारोह के साथ समापन हुआ। यह अभियान सात अक्टूबर को रुद्रप्रयाग से शुरू हुआ था, जिसमें एएससी की 16 सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया।

समारोह की अध्यक्षता डायरेक्टर जनरल आफ सप्लाइज एंड ट्रांसपोर्ट (डीजीएसटी) लेफ्टिनेंट जनरल मुकेश चड्ढा ने की। उन्होंने बताया कि एएससी की 16 सदस्यीय टीम ने अलकनंदा और गंगा की चुनौतीपूर्ण धाराओं में करीब 145 किलोमीटर की दूरी तय कर ऋषिकेश तक राफ्टिंग की। कोर का आदर्श वाक्य ‘सेवा इज अवर क्रीड’ रहा। अभियान का उद्देश्य जवानों में शौर्य, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना बढ़ाना था।

इससे पहले टीम ने 21 सितंबर से तीन अक्टूबर तक रायवाला में बेसिक राफ्टिंग कोर्स पूरा किया और व्हाइट वाटर राफ्टिंग का प्रशिक्षण लिया। समापन समारोह में डीजीएसटी ने अभियान में शामिल सैन्यकर्मियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी यूनिट के कार्मिकों को पदक व प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने उनके साहस की सराहना की।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button