अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडऑफबीटपर्यटनमनोरंजनराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

गंगा की लहरों पर कीजिए रोमांच का सफर

Embark on a thrilling journey on the waves of the Ganges.

खबर को सुनें


गंगा की लहरों पर कीजिए रोमांच का सफर

पर्यटकों को राेमांच से भर देते हैं ऋषिकेश में करीब 36 किमी लंबे राफ्टिंग ट्रैक पर पड़ने वाले 17 से 18 रैपिड, इसीलिए कहा जाता है ऋषिकेश को एडवेंचर कैपिटल

देहरादून, 11 अक्टूबर 2026: ऋषिकेश में कौड़ियाला से रामझूला होते हुए निमबीच तक का राफ्टिंग ट्रैक करीब 36 किमी लंबा है। इस ट्रैक पर पड़ने वाले 17 से 18 रैपिड (गंगा की लहरें) पर्यटकों को रोमांच से भर देते हैं। ऋषिकेश को देश की एडवेंचर कैपिटल कहा जाता है और कौड़ियाला से रामझूला, निमबीच तक का यह ट्रैक सबसे लंबा और सबसे रोमांचक माना जाता है। आइए! हम भी रोमांच की अनुभूति करें।

इस रूट पर डेनियल डीप, द ग्रेट वाल, डीजी, बटर फ्लाई, ब्लैक मनी, हग एंड किस, टीबीएम पार्ट वन, टू, थ्री, क्रास फायर, बाडी सर्फिंग, गुड मार्निंग, रिटर्न टू सेंडर, रोलर कोस्टर, गोल्फ कोर्स, टी आफ, कैश फ्लो और डबल-ट्रिपल जैसे नाम वाले रैपिड पड़ते हैं। इनमें से कई ग्रेड-3 और ग्रेड-4 के रैपिड हैं, जहां करीब आठ से 10 फीट ऊंची लहरें राफ्ट को हिचकोले देती हैं और एडवेंचर को यादगार बना देती हैं।

राफ्टिंग प्वाइंट में पड़ने वाले रैपिड

  • कौड़ियाला से रामझूला, निमबीच के 35 किमी ट्रैक पर 18 रैपिड

  • मरीन ड्राइव से रामझूला, निमबीच के 25 किमी ट्रैक पर 14  रैपिड

  • शिवपुरी से रामझूला, निमबीच के 16 किमी ट्रैक पर सात  रैपिड

  • क्लब हाउस से रामझूला, निमबीच के 12 किमी ट्रैक पर दो  रैपिड

  • ब्रह्मपुरी से रामझूला, निमबीच के नौ किमी ट्रेक पर दो  रैपिड

गंगा नदी राफ्टिंग रोटेशन समिति ने यह तय किया है शुल्क

  • कौड़ियाला से रामझूला, निमबीच ट्रैक, 35 किमी,  2500 रुपये

  • मरीन ड्राइव से रामझूला, निमबीच ट्रैक, 25 किमी, 1500 रुपये

  • शिवपुरी से रामझूला, निमबीच ट्रैक, 16 किमी, 1200 रुपये

  • क्लब हाउस से रामझूला, निमबीच ट्रैक, 12 किमी, 800 रुपये

  • ब्रह्मपुरी से रामझूला, निमबीच ट्रैक, नौ किमी, 600 रुपये

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button