अंतरराष्ट्रीयअध्यात्मउत्तराखंडतीर्थाटनधर्म-परम्पराएंपर्यटनराष्ट्रीयसंस्कृति

जोर-शोर से चल रहीं गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब के कपाट बंद करने की तैयारियां

Preparations for closing the portals of Gurudwara Hemkund Sahib are in full swing.

खबर को सुनें


जोर-शोर से चल रहीं गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब के कपाट बंद करने की तैयारियां

परंपरा के अनुसार 10 अक्टूबर को दोपहर दो बजे शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब के कपाट, सिख लाइट इन्फैंट्री बैंड के साथ पंजाब से रागी बंधु बलराज सिंह गोविंदघाट पहुंचे, कपाट बंद होने के मौके पर धाम में रहेंगे मौजूद

देहरादून, 07 अक्टूबर 2026: चमोली जिले की भ्यूंडार घाटी में समुद्रतल से 15,225 फीट की ऊंचाई पर स्थित गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब के कपाट बंद करने की तैयारियां जोरों पर हैं। धाम के कपाट 10 अक्टूबर को दोपहर दो बजे बंद किए जाएंगे। इस मौके को यादगार बनाने के लिए सिख लाइट इन्फैंट्री बैंड के साथ पंजाब से रागी बंधु बलराज सिंह गोविंदघाट पहुंच चुके हैं। कपाट बंद होने के मौके पर वह धाम में शबद-कीर्तन की छटा बिखेरेंगे।

इस वर्ष हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट 22 मई को खोले गए थे। दोनों धामों में इस बार रिकार्ड श्रद्धालु पहुंचे हैं। अब जबकि, धामों के कपाट बंद होने में महज तीन दिन शेष रह गए हैं तो गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट की ओर से कपाट बंद करने का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। गोविंदघाट पहुंचकर  ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि कपाट बंद होने के उत्सव को यादगार बनाने के लिए गुरुद्वारा साहिब को फूल मालाओं व रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है।

कपाट बंद करने का कार्यक्रम

नौ अक्टूबर

  • गोविंदघाट से घांघरिया पहुंचेगा श्रद्धालुओं का अंतिम जत्था

10 अक्टूबर

  • सुबह पांच बजे : हेमकुंड साहिब रवाना होगा यह जत्था

  • सुबह आठ बजे : हेमकुंड साहिब पहुंचेगा जत्था

  • सुबह 10 बजे : सुखमणी साहिब का पाठ

  • सुबह 11:20 बजे : सबद-कीर्तन

  • दोपहर 12:30 बजे : यात्राकाल की अंतिम अरदास होगी

  • दोपहर एक बजे : सेना के बैंड की मधुर लहरियों के बीच पंज प्यारों की अगुआई में गुरुग्रंथ साहिब को दीवान हाल से सचखंड साहिब में सुशोभित किया जाएगा।

  • दोपहर दो बजे : शीतकाल के लिए गुरुद्वारा साहिब के कपाट बंद किए जाएंगे। इससे पहले निशान साहिब का चोला बदला जाएगा।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button