अध्यात्मउत्तराखंडऑफबीटचारधाम यात्रातीर्थाटनधर्म-परम्पराएंराष्ट्रीय

बदरीनाथ धाम में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब, पहली बार पहुंचे 18.81 लाख श्रद्धालु

A massive surge of pilgrims at Badrinath Dham; 18.81 lakh pilgrims visited for the first time.

खबर को सुनें


बदरीनाथ धाम में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब, पहली बार पहुंचे 18.81 लाख श्रद्धालु

 

बदरीनाथ यात्रा के इतिहास में श्रद्धालुओं की यह सबसे बड़ी संख्या, इससे पहले वर्ष 2023 में पहुंचे थे 18.35 लाख श्रद्धालु, धाम के कपाट बंद होने में बचा है अभी एक माह से अधिक का समय, 20 लाख पहुंच सकती है दर्शन करने वालों की संख्या

देहरादून, 05 अक्टूबर 2026: बदरीनाथ धाम में इस बार नित नए रिकार्ड बन रहे हैं। अब तक 18 लाख 81 हजार 633  श्रद्धालु भगवान नारायण के दर्शन को पहुंच चुके हैं, जो कि बदरीनाथ यात्रा के इतिहास में श्रद्धालुओं की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पूर्व, वर्ष 2023 में सर्वाधिक 18 लाख 34 हजार 729 श्रद्धालु बदरीनाथ धाम पहुंचे थे।

बदरीनाथ धाम के कपाट इस बार 23 अप्रैल को खोले गए थे और तब से यात्रा लगातार नए प्रतिमान गढ़ रही है। पहली बार एक दिन में सर्वाधिक 32,219 श्रद्धालु भी इसी वर्ष 23 मई को बदरीनाथ धाम पहुंचे थे। खास बात यह कि इस बार वर्षाकाल के दौरान भी धाम में श्रद्धालुओं की चहल-पहल रही। अब जबकि, वर्षाकाल की विदाई हो चुकी है, तो फिर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है और उम्मीद है कि कपाट बंद होने तक यह आंकड़ा 20 लाख के पार पहुंच सकता है। अभी धाम के कपाट बंद होने में एक माह से अधिक का समय शेष है। 

पिंडदान को ब्रह्मकपाल में उमड़ रहे श्रद्धाल


बदरीनाथ धाम के ब्रह्मकपाल तीर्थ में इन दिनों तर्पण-पिंडदान के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मान्यता है कि यहां पिंडदान व तर्पण के बाद पितर मोक्ष के अधिकारी हो जाते हैं और फिर कहीं पिंडदान की जरूरत नहीं होती। तीर्थ पुरोहितों को कहना है कि पितृपक्ष में इस बार रिकार्ड श्रद्धालु ब्रह्मकपाल पहुंच रहे हैं।

हेमकुंड में चार लाख पहुंच सकता है यात्रियों का आंकड़ा

 

चमोली जिले की भ्यूंडार घाटी में समुद्रतल से 15,225 फीट की ऊंचाई पर स्थित हेमकुंड साहिब में भी इस बार श्रद्धालुओं की आमद का नया रिकार्ड बना है। अब तक तीन लाख 70 हजार 119  श्रद्धालु गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक चुके हैं और 10 अक्टूबर को कपाट बंद होने तक यह आंकड़ा चार लाख के आसपास पहुंच सकता है। इससे पहले, वर्ष 2025 में सर्वाधिक दो लाख 74 हजार 441 श्रद्धालु गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब पहुंचे थे। हेमकुंड यात्रा के इतिहास में एक दिन में सर्वाधिक 5,136 श्रद्धालुओं के पहुंचने का रिकार्ड भी इसी वर्ष 22 जून को बना।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button