अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडपर्यटनप्रेरणायूथराष्ट्रीयस्पोर्ट्सस्वास्थ्य

डुंगरी ला दर्रा पार करने निकले सिक्किम के तीन मैराथन धावक

Three marathon runners from Sikkim set out to cross the Dungri La Pass.

खबर को सुनें


डुंगरी ला दर्रा पार करने निकले सिक्किम के तीन मैराथन धावक

बुधवार को रुद्रप्रयाग में संगम तट से हुई माणा पास मैजिकल थ्री रन अभियान की शुरुआत, मूसापानी पहुंचे धावक, ज्योतिर्मठ पहुंचने पर नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी आशीष जिरवाण व उनकी टीम ने किया स्वागत धावकों का स्वागत

देहरादून, 23 सितंबर 2026: सिक्किम के तीन वरिष्ठ मैराथन धावक चमोली जिले में 18,478 फीट की ऊंचाई पर स्थित स्थित माणा (डुंगरी ला) दर्रा को पार करने के लिए निकले हैं। बुधवार को उन्होंने  रुद्रप्रयाग संगम तट से इस माणा पास मैजिकल थ्री रन अभियान की शुरुआत की और शाम को बदरीनाथ से मूसापानी क्षेत्र पहुंच गए।

मूसापानी इनर लाइन क्षेत्र में  पड़ता है और यहीं से शुरू होना है अभियान का सबसे चुनौतीपूर्ण चरण, जो धावकों को माणा पास ले जाएगा। दल की अगुआई गंगटोक (सिक्किम) फारेस्ट के वनपाल एवं अल्ट्रा मैराथन धावक अनुप ज्योति बनिया कर रहे हैं। उनके दो सहयोगियों में भूपेंद्र हंग सुब्बा और बसंत प्रधान शामिल हैं। ऊंचाई बढ़ने के साथ कम आक्सीजन और कठिन मौसम धावकों की असली परीक्षा लेगा।

‘रन फार ग्रीन’ अभियान के जरिए तीनों धावक हिमालयी पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे रहे हैं। बुधवार को ज्योतिर्मठ पहुंचने पर नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी आशीष जिरवाण की अगुआई में वन विभाग की टीम ने तीनों धावकों का स्वागत किया। अनुप ज्योति के नेतृत्व में यह दल पहले भी श्रीनगर से खारदुंग ला तक अत्यधिक ऊंचाई वाले मार्ग पर मैराथन पूरी कर इंडिया बुक आफ रिकार्ड में नाम दर्ज करा चुका है। अब चुनौती है माणा पास की। यह रास्ता कठिन है और मंजिल ऊंची है, इसलिए हर कदम के साथ चुनौती बढ़ेगी।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button