उत्तराखंडऑफबीटपर्यटनप्रेरणायूथराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

माउंट माणा अभियान पर निकला गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट का 31 सदस्यीय दल

A 31-member team from the Garhwal Rifles Regiment has set out on the Mount Mana expedition.

खबर को सुनें


माउंट माणा अभियान पर निकला गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट का 31 सदस्यीय दल

दल को  गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट  ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने दिखाई हरी झंडी, इससे पूर्व अभियान दल ने लिया भगवान बदरी विशाल से आशाीर्वाद

देहरादून, 10 सितंबर 2026 : माउंट माणा अभियान के लिए गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट का 31 सदस्यीय दल गुरुवार को बदरीनाथ धाम से रवाना हुआ। दल को ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी (कमांडेंट गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर)  ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गढ़वाल राइफल्स का यह अत्यंत प्रतिष्ठित एवं चुनौतीपूर्ण अभियान है।

ब्रिगेडियर नेगी ने कहा कि बदरीनाथ धाम की पवित्र भूमि से माउंट माणाअभियान 2026 शुरू हुआ है और दल पूरी तैयारी, कठोर प्रशिक्षण और दृढ़ संकल्प के साथ इस चुनौतीपूर्ण उच्च हिमालयी अभियान के लिए आगे बढ़ रहा है। कहा कि माउंट माणा समुद्रतल से 23,753 फीट ऊंची एक चुनौतीपूर्ण एवं तकनीकी रूप से कठिन उच्च हिमालयी चोटी है। अभियान के दौरान सुरक्षा, अनुशासन, टीम भावना और अभियान की सफलता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताएं रहेंगी। सेना ने भगवान बदरी विशाल का आशीर्वाद लेकर यह अभियान शुरू किया है। पूरा विश्वास है कि उनकी कृपा और अभियान दल के सामूहिक प्रयास से हम अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त करेंगे।

इस अवसर पर अभियान का ध्वज अभियान लीडर कैप्टन सुरेंद्र सिंह एवं डिप्टी लीडर सूबेदार सुनील सिंह नेगी को सौंपा गया। दल ने भगवान बदरी विशाल का आशीर्वाद प्राप्त कर अभियान की सफलता और सभी सदस्यों की सुरक्षित वापसी का संकल्प लिया। यह अभियान भारतीय सेना एवं गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर की साहस, समर्पण और उत्कृष्ट पर्वतारोहण परंपरा को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

फ्लैग ऑफ समारोह के उपरांत वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर अभियान दल एवं उपस्थित सैन्य कार्मिकों की ओर से वृक्षारोपण कर
पर्यावरण संरक्षण एवं हिमालयी पारिस्थितिकी के संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही सभी से हिमालय की सुंदरता और जैव-विविधता को सुरक्षित रखने में अपना योगदान देने की अपील की गई।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button