अंतरराष्ट्रीयअध्यात्मउत्तराखंडऑफबीटचारधाम यात्रातीर्थाटनधर्म-परम्पराएंराष्ट्रीयसंस्कृति

10 नवंबर को गंगोत्री और 11 नवंबर को बंद होंगे यमुनोत्री व केदारनाथ धाम के कपाट

The portals of Gangotri will close on November 10, and those of Yamunotri and Kedarnath Dham on November 11.

खबर को सुनें


10 नवंबर को गंगोत्री और 11 नवंबर को बंद होंगे यमुनोत्री व केदारनाथ धाम के कपाट

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद करने की तिथि विजयादशमी पर्व पर की जाएगी घोषित, इसी के साथ विराम ले लेगी उत्तराखंड हिमालय की चारधाम यात्रा

देहरादून, 04 सितंबर 2026 : उत्तराखंड हिमालय में चारधाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया अन्नकूट पर्व पर 10 नवंबर से शुरू होगी। परंपरा के अनुसार इस दिन गंगोत्री धाम के कपाट बंद किए जाएंगे, जबकि यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट परंपरा के अनुसार भैयादूज पर्व पर 11 नवंबर को बंद होंगे। जबकि, बदरीनाथ धाम के कपाट बंद करने की तिथि विजयादशमी पर्व पर घोषित की जाएगी। इसी के साथ शीतकाल के लिए चारधाम यात्रा विराम ले लेगी।

उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट इस वर्ष अक्षय तृतीया पर्व पर 19 अप्रैल को खोले गए थे, जबकि रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम के 22 अप्रैल और चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ धाम के 23 अप्रैल को खोले गए। लेकिन, जून में अधिमास पड़ने के कारण बाद में आने वाले पर्व पीछे खिसक गए। यही कारण है इस बार यात्रा अवधि छह माह से अधिक की हो गई है। अब जबकि, वर्षाकाल विदाई की ओर है तो दूसरे चरण की यात्रा तैयारियां शुरू हो गई हैं।

बदरीनाथ के साथ बंद होंगे भविष्य बदरी धाम के कपाट

चमोली जिले में स्थित भविष्य बदरी धाम के कपाट भी बदरीनाथ धाम के साथ ही बंद किए जाएंगे। परंपरा के अनुसार भविष्य बदरी धाम के कपाट बदरीनाथ धाम के
साथ ही खोले और बंद किए जाते हैं।

17 अक्टूबर को विराम लेगी रुद्रनाथ धाम की यात्रा

पंचकेदार में चतुर्थ रुद्रनाथ धाम के कपाट इस बार 17 अक्टूबर को बंद किए जाएंगे। जबकि, द्वितीय केदार मध्यमेश्वर धाम और तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट बंद करने की तिथि विजयादशमी पर्व  घोषित की जाएंगी। पंचम केदार कल्पेश्वर धाम के कपाट बारहों महीने खुले रहते हैं। मध्यमेश्वर व तुंगनाथ धाम रुद्रप्रयाग और रुद्रनाथ व कल्पेश्वर धाम चमोली जिले में स्थित हैं।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button