अंतरराष्ट्रीयअतिवृष्टिउत्तराखंड

पहाड़ों के बीच अचानक उमड़ा सैलाब, दहशत में आए लोग

खबर को सुनें


देहरादून, 26 अगस्त 2026: नेपाल के पहाड़ी इलाके का वीडियो सामने आया है, जिसमें घाटी के बीच अचानक तेज बहाव के साथ पानी और मलबा नीचे की ओर आता दिखाई दे रहा है। नेपाल के पहाड़ी इलाके से सामने आए इस वीडियो में प्रकृति का रौद्र रूप दिखाई दे रहा है।

संकरी पहाड़ी घाटी के बीच अचानक तेज बहाव के साथ पानी और मलबा नीचे की ओर आता नजर आ रहा है। देखते ही देखते बहाव इतना तेज हो जाता है कि आसपास धूल और धुएं जैसा गुबार छा जाता है। वीडियो में पहाड़ों के बीच बने रास्ते और पुल के आसपास भी तेज बहाव का असर दिखाई देता है। अचानक आए इस मलबे और पानी के कारण मौके पर अफरातफरी का माहौल नजर आ रहा है।

पहाड़ी इलाकों में इस तरह के अचानक तेज बहाव से जान-माल के नुकसान का खतरा बढ़ जाता है। करीब डेढ़ मिनट के इस वीडियो में लगातार बदलता मंजर यह दिखाता है कि पहाड़ों में अचानक आने वाला जलप्रवाह कितनी तेजी से हालात बदल सकता है। **हालांकि वीडियो में दिख रहे घटनास्थल की सटीक जगह और घटना के कारण की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

वीडियो देखें    https://globalganga.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-26-at-3.40.50-PM.mp4

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button