अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडऑफबीटतीर्थाटनपर्यटनमनोरंजनराष्ट्रीयव्यक्तित्व
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के निर्माता पहुंचे त्रियुगीनारायण
The producers of 'Tarak Mehta Ka Ooltah Chashma' reached Triyuginarayan

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के निर्माता पहुंचे त्रियुगीनारायण

केदारघाटी पहुंचकर किए असित कुमार मोदी ने भगवान त्रियुगीनारायण के दर्शन, पुत्र और पुत्रवधू के साथ पहुंचे थे शिव-पार्वती के इस विवाह स्थल
देहरादून, 18 जुलाई 2026: चर्चित टीवी धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित कुमार मोदी शनिवार को अपने पुत्र और पुत्रवधू के साथ
केदारघाटी स्थित शिव-पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान नारायण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और देश में सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की।
शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे मंदिर पहुंचने पर तीर्थपुरोहितों ने असित का स्वागत किया। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और इस
पौराणिक धाम के धार्मिक एवं ऐतिहासिक माहात्म्य के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, आध्यात्मिक वातावरण और धार्मिक परंपरा अद्भुत है।
असित ने कहा कि त्रियुगीनारायण वही पावन स्थल है, जहां भगवान शिव और मातापार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। ऐसे पवित्र स्थान के दर्शन करने का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता। उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध आध्यात्मिक संस्कृति और यहां की दिव्य अनुभूति की भी सराहना की। इस अवसर पर धाम के तीर्थपुरोहितों सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





