उत्तराखंडयातायातशासन

जुलाई 2026 से पहले नहीं बढ़ेगी वाहन फिटनेस फीस

Vehicle fitness fees will not increase before July 2026

खबर को सुनें


जुलाई 2026 से पहले नहीं बढ़ेगी वाहन फिटनेस फीस

उत्तराखंड में इस अवधि तक पुरानी फीस ही रहेगी प्रभावी

देहरादून, 22 नवंबर2025 : उत्तराखंड सरकार ने राज्य के वाहन स्वामियों और परिवहन व्यवसायियों को बड़ी राहत देते हुए 15 वर्ष पुराने कमर्शियल वाहनों की फिटनेस फीस में केंद्र सरकार द्वारा की गई बढ़ोतरी को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके अनुसार नई बढ़ी हुई फीस एक जुलाई 2026 से पहले लागू नहीं की जाएगी। तब तक पुरानी फीस ही प्रभावी रहेगी।

केंद्र सरकार ने हा ही में पुराने कमर्शियल वाहनों की फिटनेस फीस में 10 गुना तक वृद्धि की थी। लेकिन उत्तराखंड सरकार ने राज्य की परिस्थितियों और जनभावनाओं को देखते हुए इसे लागू करने में देरी करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार नहीं चाहती कि परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों पर अचानक अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़े।

परिवहन सचिव बृजेश कुमार संत की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि बढ़ी हुई फीस से परिवहन संचालकों पर संभावित आर्थिक दबाव को देखते हुए वर्तमान फीस संरचना को यथावत रखते हुए नई दरों को एक वर्ष के लिए स्थगित किया गया है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button