उत्तराखंडदुर्घटनायातायातयूथ

तोता घाटी में हुए हादसे ने ली तीन युवकों की जान

Three youths died in an accident in Tota Valley

खबर को सुनें


तोता घाटी में हुए हादसे ने ली तीन युवकों की जान

देहरादून, 27 अक्टूबर 2025 : जनपद टिहरी के तोता घाटी क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में देहरादून के तीन युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 250 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी बचेलीखाल से एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया गया।

उप निरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर खाई के तल में गिरा हुआ था। वाहन में सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। खाई अत्यंत गहरी और मार्ग दुर्गम होने के कारण रेस्क्यू कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। जवानों ने रोप और स्ट्रेचर की मदद से कई घंटों की मशक्कत के बाद तीनों शवों को खाई से बाहर निकाला और पुलिस के सुपुर्द किया।

मृतकों की पहचान मोहन सिंह पुत्र तारा सिंह (25 वर्ष), प्रवीण राठौर पुत्र दिनेश कुमार (25 वर्ष) तथा ताराचंद्र पुत्र सुरेश चंद (24 वर्ष), तीनों निवासी डोईवाला, देहरादून के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि तोता घाटी क्षेत्र बेहद खतरनाक मोड़ों वाला है, जहां पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button