उत्तराखंडबैठकशिक्षा

उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों की पलटेगी काया, जानिए कैसे

Uttarakhand government schools will be transformed, know how

खबर को सुनें


उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों की पलटेगी काया, जानिए कैसे

पीएमश्री योजना की तर्ज पर बनेगी स्कूलों के आधुनिकीकरण की योजना 

देहरादून, 18 अक्टूबर 2025 : मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि उत्तराखंड में भी पीएमश्री योजना की तर्ज पर सरकारी स्कूलों के आधुनिकीकरण के लिए नई योजना तैयार की जाएगी। यह बात उन्होंने सचिवालय में पीएमश्री और लखपति दीदी योजना की समीक्षा बैठक कही। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूलों में स्मार्ट क्लास और विज्ञान प्रयोगशालाएं विकसित की जाएंगी।

मुख्य सचिव ने बताया कि पीएमश्री योजना के तहत चयनित स्कूलों को 5 वर्षों में 40-40 लाख रुपए (कुल 2 करोड़) की धनराशि दी जाती है। इस धनराशि से स्कूलों में स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और खेल सुविधाएं विकसित की जाती हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि उत्तराखंड में भी इसी तर्ज पर योजना लागू कर क्लस्टर विद्यालयों से इसकी शुरुआत की जाए, ताकि सरकारी स्कूलों को आधुनिक शिक्षा सुविधाओं से समृद्ध किया जा सके।

“लखपति दीदी योजना” होगी और प्रभावी

मुख्य सचिव ने लखपति दीदी योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के उत्पादों की गुणवत्ता सुधार और तकनीक आधारित उत्पादन पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि-

  • नियमित क्षमता विकास कार्यक्रम संचालित किए जाएं।

  • योजना की मॉनिटरिंग और समीक्षा बैठकों को नियमित रूप से आयोजित किया जाए।

  • SHG उत्पादों को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और रिटेल चेन से जोड़ा जाए।

  • उत्पादों को हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के तहत भी प्रदर्शित किया जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य स्तरीय संचालन और निगरानी समितियों का गठन जल्द किया जाएगा।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button