उत्तराखंडखगोल-भूगोल

बदरीनाथ में कुबेर पर्वत पर हुए हिमस्खलन से हड़कंप, देखें वीडियो

Avalanche on Kuber mountain in Badrinath creates panic

खबर को सुनें


बदरीनाथ में कुबेर पर्वत पर हुए हिमस्खलन से हड़कंप

बदरीनाथ, 17 अक्टूबर 2025 : बदरीनाथ धाम के पास कुबेर पर्वत पर हिमखंड टूटने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया I राहत की बात यह रही कि किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि हिमालयी क्षेत्र में य़ह सामान्य प्राकृतिक घटना है। उन्होंने अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दे I कहा कि चारधाम यात्रा पूरी तरह सुचारू रूप से चल रही है।

शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे बदरीनाथ से कुछ दूरी पर कंचन गंगा नाले के ऊपर स्थित कुबेर पर्वत से ग्लेशियर का एक हिस्सा टूटकर नीचे आया। धाम में मौजूद लोगों ने इस दृश्य को कैमरे में कैद कर लिया। अचानक हुई इस घटना से श्रद्धालु और स्थानीय लोग कुछ देर के लिए घबरा गए। प्रशासन ने स्थिति का तुरंत जायजा लिया और इलाके में एहतियातन निगरानी बढ़ा दी है।

चमोली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यह मौसम परिवर्तन से जुड़ी सामान्य घटना है, इसीलिए घबराए नहीं। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया कि घटना वाली जगह आबादी विहीन है I उन्होंने कहा कि सभी लोग सुरक्षित है I उल्लेखनीय है कि पिछले माह चार सितंबर को केदारनाथ धाम के पास चौराबाड़ी ग्लेशियर में भी हिमस्खलन की घटना हुई थी।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button