उत्तराखंडयूथराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

नौसेना व हाइक 2 हेवन टीम ने लहराया ब्लैक पीक पर तिरंगा

Navy and Hike 2 Heaven team hoisted the tricolor on Black Peak

खबर को सुनें


नौसेना व हाइक 2 हेवन टीम ने लहराया ब्लैक पीक पर तिरंगा

नौसेना व हाइक 2 हेवन की 13-सदस्यीय टीम ने भारी बर्फबारी, तेज हवाएं, माइनस तापमान जैसी कठिन चुनौतियों में दिया अदम्य साहस का परिचय, फतह की समुद्रतल से 6,387 मीटर ऊंची ब्लैक पीक चोटी

उत्तरकाशी, 11 अक्टूबर 2025 : भारतीय नौसेना के जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए स्थानीय ट्रेकिंग एजेंसी हाइक 2 हेवन टीम के सहयोग से ब्लैक पीक (कालानाग) चोटी का आरोहण करने में सफलता हासिल की है। इस चोटी की ऊंचाई समुद्रतल से 6,387 मीटर यानी 20,949 फ़ीट है।

ट्रेकिंग एजेंसी हाइक 2 हेवन की ओर से नौसेना की आइएनएस सातवाहन समेत अन्य इकाईयों के 13 जवानों के लिए यह अभियान आयोजित किया गया था। प्रतिकूल मौसम, भारी बर्फबारी, शून्य से कई डिग्री नीचे तापमान व तेज बर्फीली हवाओं के बीच टीम ने अदम्य साहस व समन्वय के बल पर बीते पांच अक्टूबर को ब्लैक पीक चोटी तक पहुंचने में सफलता हासिल की। दल का नेतृत्व करने वाले हाइक टू हेवन के सह संस्थापक दीपक कुमार ने बताया कि अभियान की शुरुआत सांकरी से हुई थी। इसके बाद तालुका, ओसला, रूइनसारा ताल, बेस कैंप क्यारकोटी, एडवांस बेस कैंप व समिट कैंप से होकर टीम ब्लैक पीक के शिखर तक पहुंची।

अभियान दल में गाइड गोविंद शेरपा, भूपेंद्र शाही, अजीत रावत, दीपक रावत, कुलदीप रावत, ज्योति, इस्मिता व विक्की शामिल थे। बता दें कि ब्लैक पीक चोटी गढ़वाल (गंगोत्री) हिमालय की बंदरपूंछ पर्वत शृंखला में स्थित है, जो कि कठिन चढ़ाई व अप्रत्याशित मौसम के लिए जानी जाती है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button