अंतरराष्ट्रीय

फेमस Youtuber को छह महीने की जेल, प्रैंक वीडियो पड़ा भारी

लोगों को इंजेक्शन लगाने का नाटक कर बनाई थी वीडियो, कोर्ट ने सुनाई छह माह की सजा

खबर को सुनें


लोगों को इंजेक्शन लगाने का नाटक कर बनाई थी वीडियो, कोर्ट ने सुनाई छह माह की सजा

पेरिस (एजेंसी), 9 अक्टूबर 2025: लाइक्स की लत और फॉलोअर्स की भूख में तमाम सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ऊलजुलूल हरकतें कर रहे हैं। कई बार ये हरकतें उनको बहुत भारी पड़ जाती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है फ्रांस के इन्फ्लुएंसर अमीन मोजिटो (वास्तविक नाम इलान एम.) के साथ। सोशल मीडिया की चमक में डूबे इस इंटरनेट स्टार ने लोगों को हंसाने के लिए ऐसा मजाक किया, जिसने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

मोजिटो सड़कों पर अनजान राहगीरों को खाली सिरिंज से इंजेक्शन लगाने का नाटक करते और उनकी घबराई प्रतिक्रियाओं को कैमरे में कैद करते थे। यह वीडियो उस वक्त वायरल हुआ, जब फ्रांस में इंजेक्शन से हमलों की खबरें जोरों पर थीं। डर और आक्रोश के माहौल में यह मजाक उल्टा पड़ गया और मामला अदालत तक जा पहुंचा।

कोर्ट ने मोजिटो को छह महीने की जेल और 1,759 डॉलर (करीब 1.56 लाख रुपये) के जुर्माने की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष ने बताया कि कुछ पीड़ित इस ‘प्रैंक’ से इतने सदमे में थे कि उन्हें मानसिक स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।
अपनी गलती मानते हुए मोजिटो ने कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मजाक इतनी बड़ी भूल बन जाएगा।”

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button