क्राइमराष्ट्रीय

फर्रुखाबाद के बाद अब कानपुर में धमाका, आठ घायल

मूलगंज में मस्जिद के पास हुई घटना, डीजीपी ने दिए जांच के आदेश

खबर को सुनें


कानपुर, 8 अक्टूबर 2025ः मूलगंज थाना क्षेत्र के मिश्री बाजार में बुधवार शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब मस्जिद के पास खड़ी दो स्कूटियों में अचानक धमाका हो गया। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी और बाजार में भगदड़ मच गई। हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है। चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें उर्सला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है।

धमाका मेस्टन रोड के पास हुआ, जहां उस समय भारी भीड़ थी। धमाके से मस्जिद की दीवारों में दरारें आ गईं और आसपास की कई दुकानों की फॉल सीलिंग गिर गई। पुलिस ने तुरंत इलाके को सील कर राहत और जांच कार्य शुरू किया। फोरेंसिक, बम स्क्वायड व एटीएस की टीमें मौके पर पहुंचीं और विस्फोटक के नमूने एकत्र किए। पुलिस ने बाजार में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी हैं। डीजीपी राजीव कृष्णा ने पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

डीसीपी पूर्वी आशुतोष कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पटाखों के फटने की संभावना सामने आई है। स्कूटी मालिक की पहचान कर ली गई है, जो अपने पिता के साथ बाजार आया था। फिलहाल आतंकी साजिश के संकेत नहीं मिले हैं। सीएमओ कानपुर के मुताबिक, उर्सला अस्पताल में लाए गए आठ घायलों में चार को लखनऊ रेफर किया गया है। दो का इलाज चल रहा है, जबकि दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

स्वदेशी ZOHO Mail ने मचाई सनसनी…. जानिये किसने बनाया

ये हुए घायल

  • अश्विनी कुमार (58), निवासी लाल बंगला
  • रईसुद्दीन (35), मूल निवासी पश्चिम बंगाल, हाल निवासी बेकनगंज
  • अब्दुल (24), निवासी बिसातखाना
  • मोहम्मद मुर्सलिन (25)
  • जुबीन (15), निवासी मीरपुर
  • सुहाना, निवासी बेकनगंज शामिल हैं।

हालिया धमाकों से बढ़ी सतर्कता

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते फर्रुखाबाद के कोचिंग सेंटर में हुए धमाके में दो युवकों की मौत हुई थी। कानपुर की यह घटना उसी तर्ज पर एक और बड़ा हादसा साबित हुई है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और सतर्कता बढ़ा दी है।

दो साल से मस्जिद के बाहर खड़ी थी कार, सच्चाई सामने आई तो कांप उठे लोग

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button