उत्तराखंडस्वास्थ्य

‘जहर’ हैं ये कफ सीरप, बिक्री पर लगी रोक

खबर को सुनें


देहरादून, 8 अक्टूबर 2025: मध्य प्रदेश और राजस्थान में कफ सीरप पीने से कई बच्चों की मौत के बाद उत्तराखंड में भी एहतियात बरती जा रही है। प्रदेश में तमिलनाडु में निर्मित कोल्ड्रिफ कफ सीरप की बिक्री पर रोक के बाद अब गुजरात में बनी रेस्पीफ्रेश टीआर कफ सीरप के स्टाक को फ्रीज करने और बिक्री व वितरण पर रोक लगाने के आदेश दिए गए हैं। इसी क्रम में दून अस्पताल प्रशासन ने भी बच्चों को दिए जाने वाले वालरेक्स-डीएक्स सीरप का वितरण रोक दिया है।

रेस्पीफ्रेश-टीआर सीरप में डायएथिलीन ग्लाइकाल की मात्रा तय सीमा से अधिक पाई गई है। यह वही जहरीला रसायन है, जो शरीर में जाकर किडनी, लिवर और नर्वस सिस्टम को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है और कई मामलों में मौत का कारण भी बनता है। एफडीए ने राज्यभर में अलर्ट जारी करते हुए सभी थोक और खुदरा विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का भौतिक निरीक्षण करने के आदेश दिए हैं। उप औषधि नियंत्रक हेमंत सिंह नेगी ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उधर, देहरादून के दून अस्पताल ने भी एहतियात के तौर पर वालरेक्स-डीएक्स सीरप का वितरण तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। यह सीरप आमतौर पर सर्दी-खांसी के लिए दिया जाता है, लेकिन हाल के दिनों में इसके दुष्प्रभाव और बच्चों में गंभीर प्रतिक्रियाओं की शिकायतें सामने आई हैं। अस्पताल प्रशासन ने शासन से मिली एडवाइजरी पर अमल करते हुए सीरप के सभी भंडार और वितरण केंद्रों को लिखित निर्देश जारी किए हैं। आमजन से अपील की गई है कि बिना चिकित्सीय सलाह के बच्चों को कोई भी दवा न दें।

प्रतिबंधित कफ सिरप के खिलाफ अभियान, 63 औषधियों के सैंपल लिए 

जानिए क्या है डायएथिलीन ग्लाइकाल
यह एक औद्योगिक रसायन है, जो दवा निर्माण में गलती या मिलावट के कारण शामिल हो सकता है। यह शरीर में जाकर गुर्दे, यकृत और तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है। इसकी अधिक मात्रा घातक होती है। अपील है कि यदि घर में रेस्पीफ्रेश-टीआर या ऐसी कोई अन्य कफ सीरप मौजूद है तो उसका उपयोग न करें। उसे नजदीकी दवा विक्रेता या एफडीए कार्यालय को लौटाएं।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button