उत्तराखंडराष्ट्रीय

गंगा के बीच मिली 175 वर्ष पुरानी रेल लाइन, बनी कौतूहल का विषय

खबर को सुनें


देहरादून, 6 अक्टूबर 2025: हरिद्वार में दशहरा से 19 अक्टूबर तक के लिए गंगनहर बंद किए जाने के बाद हरकी पैड़ी के पास गंगा के बीच रेत में अंग्रेजों के शासन काल में बिछाई गई रेलवे लाइन नजर आने लगी है। यह रेलवे लाइन वर्ष 2024 में पहली बार नजर आई थी। हरिद्वार रेलवे स्टेशन से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित यह रेलवे लाइन लोगों के लिए कौतूहल और जिज्ञासा का विषय बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, वर्ष 1850 के आसपास गंगनहर के निर्माण के दौरान रेलवे लाइन पर चलने वाली हाथ गाड़ी का इस्तेमाल निर्माण सामग्री ढोने के लिए किया जाता था। इसीलिए यह रेल ट्रैक बिछाया गया था। भीमगोड़ा बैराज से डाम कोठी तफ डैम और तटबंध बनाए जाने का काम पूरा होने के बाद अंग्रेज अफसर निरीक्षण करने के लिए भी इन्हीं गाड़ियों का इस्तेमाल करते थे। जानकार बताते हैं कि गंगनहर लार्ड डलहौजी का एक बड़ा प्रोजेक्ट था। जिसे इंजीनियर कोटले के सुपरविजन में तैयार किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • यह रेल पटरी ब्रिटिश काल की है। जब वार्षिक नहर बंदी के कारण गंगा में पानी का स्तर कम होता है, तब ये पुरानी पटरियां दिखाई देती हैं।
  • यह रेल ट्रैक करीब 175 साल पुराना है और इसे लॉर्ड डलहौजी ने 1848 और 1856 के बीच गंगा नहर परियोजना के तहत बिछाया था।
  • इस रेलवे लाइन का इस्तेमाल मुख्य रूप से गंगा नहर के निर्माण कार्य में सामान और भारी मशीनों को लाने-ले जाने के लिए किया जाता था।
  • पटरियां वर्तमान हरिद्वार रेलवे स्टेशन से लगभग 3 किलोमीटर दूर मिली हैं।
  • वर्ष 2024 में गंगा के नीचे यह पुराना रेलवे ट्रैक दिखने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों में काफी उत्सुकता पैदा हुई थी।

 

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button