उत्तराखंड

एक महीने हरकी पैड़ी पर घटा रहेगा गंगा का जलस्तर, ये है वजह…

खबर को सुनें


 

हरिद्वार, 2 अक्टूबर 2025ः दो अक्टूबर को दशहरा की आधी रात से गंगनहर बंद कर दी गई। अब इसमें पानी दीपावली की रात 12 बजे के बाद ही छोड़ा जाएगा। यानी पूरे एक महीने तक गंगनहर खाली रहेगी। इस दौरान उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग गंगनहर की सफाई, मरम्मत और सिल्ट हटाने का काम करेगा। विभाग का कहना है कि हर साल दशहरे से दीपावली तक नहर की मरम्मत की जाती है, ताकि आगे पूरे साल जल आपूर्ति सही बनी रहे।

श्रद्धालुओं के लिए असर

  • हरकी पैड़ी और अन्य घाटों पर गंगाजल कम मात्रा में उपलब्ध रहेगा।
  • आरती के समय ही सीमित जल छोड़ा जाएगा।
  • सामान्य दिनों में श्रद्धालुओं को घाटों पर निराशा झेलनी पड़ सकती है।

किसानों और आम लोगों के लिए असर

  • नहर बंद रहने से सिंचाई के लिए संकट खड़ा हो सकता है।
  • नहर का प्रवाह रुकने से खनन माफिया सक्रिय हो जाते हैं, जिससे अवैध गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

कब आएगा पानी

19 अक्टूबर को दीपावली की रात 12 बजे नहर का क्लोजर खत्म हो जाएगा और 20 अक्टूबर की सुबह से श्रद्धालुओं को हरकी पैड़ी समेत सभी घाटों पर पर्याप्त जल मिलने लगेगा।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button