अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडऑफबीटपर्यटनयूथ

अब नीती घाटी में वाइब्रेंट विलेज एडवेंचर ट्राफी की तैयारी

Now preparations underway for Vibrant Village Adventure Trophy in Niti Valley

खबर को सुनें


अब नीती घाटी में वाइब्रेंट विलेज एडवेंचर ट्राफी की तैयारी

स्की माउंटेनियरिंग एसोसिएशन आफ उत्तराखंड की ओर से जल्द घोषित की जाएगी ट्राफी के आयोजन की तिथि

गोपेश्वर, 30 सितंबर 2025: चमोली जिले की माणा घाटी में चीन सीमा पर माउंटेन टेरेन बाइकिंग (एमटीबी) चैलेंज प्रतियोगिता के सफल आयोजन के बाद अब नीती घाटी में वाइब्रेंट विलेज एडवेंचर ट्राफी के आयोजन की तैयारी है। प्रतियोगिता दीपवाली के बाद आयोजित की जानी है। स्की माउंटेनियरिंग एसोसिएशन आफ उत्तराखंड की ओर से जल्द इसकी तिथि घोषित की जाएगी।

एसोसिएशन की ओर से बीते चार वर्षों से माणा घाटी में समुद्रतल से 5,632 मीटर की ऊंचाई पर एमटीबी चैलेंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। माणा से 54 किमी आगे माणा पास तक जाने के लिए चमोली जिला प्रशासन से परमिट लेना पड़ता है। सुरक्षा कारणों से यहां आमजन की आवाजाही प्रतिबंधित है। इसी को देखते हुए यहां विश्व पर्यटन दिवस पर एमटीबी चैलेंज प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इसके पीछे सोच यही है कि सीमांत क्षेत्र में पर्यटन की गतिविधियां तो बढ़ें ही, रोजगार के अवसर विकसित होने से द्वितीय रक्षापंक्ति को भी मजबूती मिले।

इस बार विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित एमटीबी चैलेंज प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से 194 साइकिलिस्ट शामिल हुए, जिनमें पांच महिला प्रतिभागी भी थीं। इससे प्रोत्साहिक होकर एसोसिएशन अब नीती घाटी में भी पर वाइब्रेंट विलेज एडवेंचर ट्राफी-2025 का आयोजन करने जा रही है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में साइकिल के साथ मोटरसाइकिल रेस की कैटेगिरी भी रखी गई है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button