उत्तराखंडकानून व्यवस्थाक्राइमगिरफ़्तारचारधाम यात्रा

केदारनाथ हेली टिकटों के नाम पर ठगी करने वाले चार धरे

Four people arrested for cheating in the name of Kedarnath heli tickets

खबर को सुनें


केदारनाथ हेली टिकटों के नाम पर ठगी करने वाले चार धरे

रुद्रप्रयाग, 29 सितंबर 2025 : पुलिस ने केदारनाथ यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पवनहंस के नाम से फर्जी साइट बनाकर यात्रियों को टिकट दिलाने का लालच दिया। शिकायतकर्ता सूर्यप्रकाश मिश्रा निवासी सूरत, गुजरात ने थाना गुप्तकाशी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने 32 यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग के नाम पर ₹1,91,812 रुपये ऑनलाइन भुगतान किया, लेकिन न तो टिकट मिले और न ही पैसे वापस हुए।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सैल और पुलिस टीमों ने बैंक खातों और व्हाट्सएप नंबरों की निगरानी करते हुए लगभग दो महीने की कड़ी जांच के बाद आरोपियों तक पहुंच बनाई। पुलिस ने सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की मदद से ओडिशा और बिहार से चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इनमें आकर्षण गुप्ता (नवादा, बिहार), अनन्त कुमार सिंह, सौभाग्य शेखर महन्तो (दोनों मयूरभंज, उड़ीसा) और दौलागोबिन्दा बाघा (जिला बौद्ध, उड़ीसा) शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से छह मोबाइल फोन, 18 संदिग्ध बैंक खाते, एक एटीएम कार्ड और करीब तीन लाख रुपये की धनराशि फ्रीज की गई है। पुलिस ने बताया कि ठगी में शामिल बैंक खातों की जानकारी जुटाकर उन्हें बंद कराया गया है और आगे भी साइबर ठगों पर कार्रवाई जारी रहेगी। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button