उत्तराखंडयूथस्पोर्ट्स

कुनाल चंदेला के तूफान में उड़े देहरादून के लड़ाके

नैनीताल ने ऋषिकेश को हराकर किया जीत से आगाज, हरिद्वार ने देहरादून को शिकस्बत देकर रकरार रखी लय

खबर को सुनें


 

यूपीएल सीजन-2

देहरादून, 28 सितंबर 2025ः उत्तराखंड प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन में रविवार को खेले गए मुकाबलों में नैनीताल टाइगर्स ने ऋषिकेश फाल्कंस को छह विकेट से हराकर जीत का खाता खोला, जबकि हरिद्वार स्टार्म ने देहरादून वारियर्स को 72 रनों से पराजित कर अपनी जीत की लय बरकरार रखी।

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुए दिन के पहले मैच में नैनीताल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। ऋषिकेश की शुरुआत बेहद कमजोर रही और उनके शीर्ष बल्लेबाज जल्दी-जल्दी पवेलियन लौट गए। सुचिथ जे. ने 29 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, जबकि अंत में अग्रिम तिवारी 15 रन पर नाबाद रहे। निर्धारित 20 ओवर में ऋषिकेश की टीम नौ विकेट पर केवल 98 रन ही जुटा सकी। नैनीताल की ओर से ध्रुव प्रताप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो ओवर में 17 रन देकर दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नैनीताल टाइगर्स ने सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए 15.3 ओवर में चार विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। कप्तान भूपेन ललवानी 28 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि ध्रुव प्रताप सिंह ने बल्ले से भी 14 रन का योगदान दिया। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मुकाबले में देहरादून वारियर्स ने टॉस जीतकर हरिद्वार को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। कप्तान कुनाल चंदेला ने एक बार फिर दमदार प्रदर्शन करते हुए दो छक्कों और 12 चौकों की मदद से 87 रन ठोके। प्रियांशु खंडूरी ने 45 और नीरज सिंह ने 32 रन जोड़े। हरिद्वार ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 190 रन बनाए। जवाब में देहरादून की पारी शुरुआत से ही लड़खड़ा गई। कप्तान युवराज चौधरी और संस्कार रावत जल्दी आउट हो गए। आंजनेय सूर्यवंशी (33) और सागर रावत (29) ने कुछ अच्छे शॉट खेले, लेकिन टीम निर्धारित ओवर में 118 रन पर ढेर हो गई। हरिद्वार के अभय क्षेत्री ने तीन विकेट चटकाए। कुनाल चंदेला को उनकी आतिशी बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ हरिद्वार स्टार्म ने टूर्नामेंट में अपनी अजेय लय बरकरार रखी, जबकि नैनीताल टाइगर्स ने सीजन की पहली जीत हासिल की।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button