उत्तराखंडक्राइमपेपर लीक प्रकरणयूथराजनीतिशिक्षा

हरिद्वार में एसआईटी ने आरोपित खालिद के घर से जुटाए सबूत

In Haridwar, the SIT collected evidence from the house of accused Khalid.

खबर को सुनें


हरिद्वार में एसआईटी ने आरोपित खालिद के घर से जुटाए सबूत

हरिद्वार, 28 सितंबर 2025 : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण की जांच में जुटी एसआईटी ने शनिवार को हरिद्वार में सघन छानबीन की। टीम ने मुख्य आरोपी खालिद के घर की तलाशी लेकर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। इस दौरान आरोपी के पिता और बहनों से एक घंटे तक पूछताछ भी की गई।
जांच से पहले एसआईटी ने कलेक्ट्रेट परिसर में अभ्यर्थियों और स्थानीय लोगों के साथ जनसंवाद आयोजित किया। यहां टीम ने अब तक की जांच से जुड़े तथ्यों की जानकारी साझा की और उम्मीदवारों की शंकाओं का समाधान किया। अभ्यर्थियों ने भी कई सुझाव दिए, जिन्हें रिपोर्ट में शामिल करने पर विचार किया जाएगा।
टीम न्यायालय से सर्च वारंट लेकर आरोपी खालिद के घर पहुंची थी। तलाशी अभियान के दौरान पेपर लीक प्रकरण से जुड़े अहम सबूत बरामद हुए। इसके बाद एसआईटी ने बहादुरपुर जट स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। यहां परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए गए।
नकल विरोधी कानून के तहत दर्ज इस मामले में एसआईटी लगातार कार्रवाई कर रही है। टीम का कहना है कि निष्पक्ष जांच के लिए हर पहलू को खंगाला जा रहा है ताकि इस नकल कांड की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button