आपदाआपदा प्रबंधनउत्तराखंड

जल्द बहाल होगा देहरादून-पांवटा साहिब राजमार्ग

The construction of the temporary bridge is underway on a war footing

खबर को सुनें


जल्द बहाल होगा देहरादून-पांवटा साहिब राजमार्ग

  • अस्थायी पुल का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी

देहरादून, 23 सितम्बर। पिछले सप्ताह देहरादून में आई आपदा में जान माल का भारी नुकसान हुआ। इस दौरान भारी बारिश के बाद तूफान पर आई टौंस नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके कारण देहरादून-पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही ठप हो गई। देहरादून से चलकर सेलाकुई, हरबर्टपुर, विकास नगर, चकराता व पांवटा साहब को जोड़ने वाले चकराता रोड के बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर नंदा की चौकी और बिद्यौली क्षेत्र में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। इसको देखते हुए डीएम ने पीडब्ल्यूडी विभाग को जल्द ही वैकल्पिक पुल बनाने के निर्देश दिए थे।
जिलाधिकारी सविन बंसल के आदेश के बाद नंदा की चौकी के पास हाल ही में क्षतिग्रस्त हुए मोटर पुल की जगह टौंस नदी पर वैकल्पिक पुल निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। लोक निर्माण विभाग ने पुल की एप्रोच तैयार कर ली है और नदी में ह्यूम पाइप डालने का काम किया जा रहा है। उम्मीद है कि पांवटा राजमार्ग पर जल्द ही आवागमन सुचारू हो जाएगा। तब तक जिला प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की है।
फिलहाल लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई की 15 ग्रामीण सड़कों पर आवाजाही बाधित है, जिन्हें खोलने के लिए प्रयास जारी हैं। जिला प्रशासन की पूरी टीम प्रभावित क्षेत्रों में न केवल राहत और पुनर्वास कार्यों में जुटी है बल्कि क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के आकलन और पुनर्निर्माण तेजी के साथ किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने बताया कि रायपुर सहित जिले की सभी तहसीलों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है, जबकि क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था से लोगों को पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button