क्राइम

चाय बागान में झाड़ियों से मिला युवती का शव

The body of a young woman was found in the bushes in a tea garden

खबर को सुनें


चाय बागान में झाड़ियों से मिला युवती का शव, प्रेमनगर क्षेत्र में सनसनी

प्‍लास्टिक के कट्टे में था पैक, पुलिस जांच में जुटी

देहरादून, 22 सितंबर 2025 : राजधानी देहरादून के प्रेमनगर इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब श्यामपुर आदर्श विहार के पास स्थित चाय बागान में एक युवती का शव बरामद हुआ। शव को प्लास्टिक के कट्टे में बंद कर बागान में फेंका गया था।
स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ राहगीर जब चाय बागान से गुजर रहे थे, तो उन्हें झाड़ियों के बीच एक संदिग्ध प्लास्टिक कट्टा दिखाई दिया। शक होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जब कट्टा खोला गया तो उसमें युवती का शव मिला। पुलिस के अनुसार, मृतका के शरीर पर किसी प्रकार के बड़े चोट के निशान नहीं हैं, लेकिन उसके मुंह से खून निकल रहा था और हाथ-पांव पर खरोंच के निशान पाए गए हैं।
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि शव को वहां किसने और कब फेंका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button