क्राइम

हाकी से युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल

Video of youth being beaten with hockey stick goes viral

खबर को सुनें


हाकी से युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल

एक आरोपित गिरफ्तार, दूसरा फरार

देहरादून, 18 सितंबर 2025 : राजधानी देहरादून में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने सनसनी मचा दी है। इस वीडियो में दो युवक हॉकी और लात-घूंसों से दो अन्य युवकों की बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और एसएसपी देहरादून ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू की तो मारपीट करने वाले आरोपियों की पहचान कटापत्थर, कोतवाली विकासनगर Uके निवासी युवराज (उम्र 45) और अमन के रूप में हुई। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी युवराज को हिरासत में ले लिया है, जबकि उसका साथी अमन अभी भी फरार है। पुलिस की टीमें उसे पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।
यह घटना पहले पुलिस के संज्ञान में नहीं आई थी। न तो किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना दी थी और न ही कोई शिकायत दर्ज कराई गई थी। हालांकि, वीडियो वायरल होने और पुलिस की सक्रियता के बाद, पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है। इसके आधार पर, दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी युवराज से पुलिस पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपी अमन को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह घटना सोशल मीडिया पर भी बहस का विषय बनी हुई है, जहां लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button