अतिवृष्टि

सहस्रधारा की बारिश ने तोड़ा दून का 101 साल पुराना रिकार्ड 

Sahasradhara rain breaks Doon's 101-year-old record

खबर को सुनें


सहस्रधारा की बारिश ने तोड़ा दून का 101 साल पुराना रिकार्ड

  • दून में तीन सितंबर 1924 को हुई थी 212.6 मिमी बारिश

  • तब सहस्रधारा कितनी बारिश हुई, इसका रिकार्ड नहीं है उपलब्‍ध

देहरादून, 17 सितंबर 2025  :  आपदा से कराह रहे दून के प्रसिद्ध पर्यटन स्‍थल सहस्रधारा में बारिश ने देहरादून शहर का 101 साल का रिकार्ड भी मानो तोड डाला। राज्‍य मौसम विज्ञान केंद्र से जारी आंकडों के अनुसार मंगलवार को सहस्रधारा में 264 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि तीन सितंबर 1924 में देहरादून में 212 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई थी। वहीं मालदेवता में इसी अवधि में 149 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, इस दौरान देहरादून जिले में सामान्‍य से 91 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। इतना ही नहीं इस पखवाडे दून में 149 फीसदी ज्‍यादा बारिश हो चुकी है।
दरअसल, वर्ष 1924 में दून का ज्‍यादा विस्‍तार नहीं था और सहस्रधारा शहर से काफी दूर प्रतीत होता था। उस जमाने में शहरी के बाहरी क्षेत्रों में रेनगेज की व्‍यवस्‍था भी नहीं थी। ऐसे में सहस्रधारा में उस वक्‍त कितनी बारिश हुई इसका रिकार्ड उपलब्‍ध नहीं है। हालांकि दून शहर का रिकार्ड मौजूद है, जिसके अनुसार तीन सितंबर 1924 को शहर में 212.6 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। मंगलवार को दून के कई भागों में जमकर वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान जौलीग्रांट में 93 और हाथीबडकला में 89 मिमी वर्षा दर्ज की गई

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button