उत्तराखंडप्रेरणायूथशिक्षासम्मान

बीटेक प्रियंका को मिला संबल, अब एमटेक करेंगी

Priyanka got support from B.Tech, will now pursue M.Tech

खबर को सुनें


बीटेक प्रियंका को मिला संबल, अब एमटेक करेंगी

जिलाधिकारी सविन बंसल ने उठाई यह जिम्मेदारी, इससे पहले दिला चुके हैं एक निजी शैक्षणिक संस्थान में नौकरी

देहरादून, 24 नवंबर 2026 : प्रियंका कुकरेती की ज़िंदगी में अब संघर्षों के साथ उम्मीद की एक नई रोशनी भी जुड़ गई है। आर्थिक तंगी और पारिवारिक विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपने सपनों को जिंदा रखने वाली प्रियंका की उच्च शिक्षा का अब पूरा जिम्मा जिलाधिकारी सविन बंसल ने उठा लिया है। अब प्रियंका नौकरी के साथ-साथ अपनी एमटेक की पढ़ाई पूरी कर सकेगी।

प्रियंका ने दिसंबर 2021 में अपने पिता को खो दिया था। पिता के निधन के बाद परिवार की आर्थिक हालत काफी कमजोर हो गई थी। बड़े भाई दिव्यांग हैं, जिसकी देखभाल और घर की जिम्मेदारी प्रियंका व उसकी मां पर आ गई। इसके बावजूद प्रियंका ने अपनी पढ़ाई जारी रखी और बेहतर भविष्य की राह तलाशती रहीं।

पिछले महीने प्रियंका अपनी मां के साथ डीएम बंसल से मिली। रोजगार की मांग पर जिलाधिकारी ने तुरंत उसकी योग्यता के अनुसार एक निजी शैक्षणिक संस्थान में नौकरी उपलब्ध कराई। इसके साथ ही उसे रायफल फंड से 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी गई।

रविवार को प्रियंका दोबारा डीएम कार्यालय पहुंची और रोजगार व सहयोग के लिए जिलाधिकारी का धन्यवाद किया। बातचीत के दौरान जब डीएम बंसल ने आगे की शिक्षा के बारे में पूछा तो प्रियंका ने एमटेक करने की इच्छा जताई, लेकिन आर्थिक परेशानी भी बताई।

इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रियंका को एमटेक में प्रवेश दिलाने के साथ उसकी फीस, किताबें और अन्य खर्चों की व्यवस्था की जाए। जिला प्रशासन और निजी संस्थान मिलकर यह जिम्मेदारी निभाएंगे।

प्रियंका ने कहा कि वह अपने पिता के सपनों को साकार करने के लिए मेहनत करेगी और भविष्य में समाज के लिए कुछ बड़ा करने का प्रयास करेगी। जिलाधिकारी के इस कदम ने उसके जीवन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button