
देहरादून, 16 सितंबर 2025: देहरादून में सोमवार रात हुई भारी वर्षा ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। इससे कई नदियां उफान पर आ गईं। ठाकुरपुर में सौंग नदी का जलस्तर बढ़ने से एक युवक उफनाती लहरों के बीच फंस गया।
नदी में फंसा युवक जान बचाने के लिए बिजली के पोल पर चढ़ गया। बाद में उसे एनडीआरएफ के जवानों ने रस्सों की मदद से सुरक्षित निकाला।



