अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडऑफबीटपर्यटनप्रेरणामनोरंजनयूथराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

नयार घाटी में शुरू हुआ 30 दिवसीय पैराग्लाइडिंग अभ्यास शिविर

30-day paragliding training camp begins in Nayar Valley.

खबर को सुनें


नयार घाटी में शुरू हुआ 30 दिवसीय पैराग्लाइडिंग अभ्यास शिविर

शिविर में टिहरी, नैनीताल व देहरादून सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए 20 प्रशिक्षु कर रहे प्रतिभाग, सीखेंगे पैराग्लाइडिंग की तकनीकी बारीकियां, ढाढ़ूखाल से टेक-आफ कर बिलखेत के समीप स्थित मैदान में करेंगे

देहरादून, 01 अक्टूबर 2026: पौड़ी जिले के अंतर्गत नयार घाटी के बिलखेत गांव में गुरुवार से 30 दिवसीय पैराग्लाइडिंग अभ्यास शिविर शुरू हो गया। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) की ओर से आयोजित इस शिविर में टिहरी, नैनीताल व देहरादून सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए 20 प्रशिक्षु प्रतिभाग कर रहे हैं।

पैराग्लाइडिंग अभ्यास शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक राजकुमार पोरी ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि बिलखेत क्षेत्र में एयरो स्पोर्ट्स की असीमित संभावनाएं हैं। क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए बिलखेत में राष्ट्रीय स्तर का पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण संस्थान विकसित करने की कार्यवाही भी गतिमान है। कहा कि नयार नदी में एंग्लिंग और बोटिंग सहित पर्यटन से जुड़ी कई अन्य योजनाएं भी पाइप लाइन में हैं। इन योजनाओं के धरातल पर आने से क्षेत्र को पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान मिलने के साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी कमल किशोर जोशी ने बताया कि एक से 30 अक्टूबर तक चलने वाले 30 दिवसीय अभ्यास शिविर में यूटीडीबी के पैराग्लाइडिंग विशेषज्ञ बलवंत कपकोटी के निर्देशन में प्रशिक्षणार्थी नियमित अभ्यास करेंगे और पैराग्लाइडिंग की तकनीकी बारीकियों से परिचित होंगे। बताया कि अभ्यास के दौरान प्रशिक्षणार्थी ढाढ़ूखाल से टेक-आफ कर बिलखेत के समीप स्थित मैदान में लैंडिंग करेंगे।  इस अवसर पर पैराग्लाइडिंग विशेषज्ञ विक्रम सिंह नेगी, किसान आयोग के सदस्य ओम प्रकाश जुगरान, संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद के सदस्य राकेश नौड़ियाल, ग्राम प्रधान बिलखेत रश्मि देवी, प्रशिक्षक बलवंत कपकोटी आदि मौजूद रहे।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button