अंतरराष्ट्रीयराजनीति

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति अगले सप्ताह जाएंगे जेल… जानिये क्या है मामला

खबर को सुनें


जीजीएन, 14 अक्टूबर 2025: एक समय फ्रांस की सत्ता के शिखर पर रहे निकोलस सरकोजी अब जेल की सलाखों के पीछे होंगे। अदालत ने उन्हें लीबियाई फंडिंग घोटाले में दोषी ठहराते हुए पांच साल कैद की सजा सुनाई है। निकोलस सरकोजी अगले सप्ताह पेरिस की जेल में जाएंगे।

फ्रांसीसी प्रसारक आरटीएल की रिपोर्ट के अनुसार, सरकोजी को 21 अक्टूबर को पेरिस की सैंटे जेल भेजा जाएगा। हालांकि, पेरिस के वित्तीय अभियोजक कार्यालय ने इस रिपोर्ट की न तो पुष्टि की है और न ही खंडन किया। सरकोजी के वकीलों ने भी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

सरकोजी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए खुद को निर्दोष बताया है। अदालत का मानना है कि उन्होंने अपने करीबी सहयोगियों के जरिए दिवंगत तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के शासनकाल में लीबिया से चुनावी फंडिंग जुटाने की आपराधिक साजिश रची थी।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button