डरदुर्घटना

दो साल की मासूम, आवारा कुत्तों का झुंड, नोच-नोचकर मार डाला… यहां की है घटना

पिता के सामने बच्ची को घसीटकर ले गए 7-8 कुत्ते, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया दम

खबर को सुनें


देहरादून, 08 मई 2026: एक दर्दनाक हादसे ने शुक्रवार सुबह हर किसी को झकझोर कर रख दिया। अपने पिता के साथ टेंट के बाहर सो रही 2 साल की मासूम बच्ची पर अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्ते बच्ची को उठाकर दूर ले गए और बुरी तरह नोच डाला। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में दहशत और लोगों में भारी आक्रोश है।

मामला राजस्थान के झालावाड़ जिले का है। घटना भाटिया वर्कशॉप के पास शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे हुई। मृतक बच्ची की पहचान गौरी के रूप में हुई है, जो अपने पिता राजू लाल के साथ अस्थायी टेंट में रहती थी।

पिता राजू लाल ने बताया कि सुबह अचानक 7 से 8 आवारा कुत्तों का झुंड वहां पहुंचा और बच्ची को उठाकर करीब 50 मीटर दूर घसीटकर ले गया। उन्होंने तुरंत कुत्तों का पीछा किया, लेकिन तब तक कुत्ते मासूम को बुरी तरह घायल कर चुके थे। किसी तरह कुत्तों को भगाकर बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक पर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button