Blogउत्तराखंडऑफबीटजंगली जानवरों का शिकारडरबाघ का हमलाराष्ट्रीय

बाघ ने बनाया नवविवाहिता को बनाया निवाला, अल्मोड़ा के सल्ट ब्लाक की है यह घटना

A tiger devoured a newlywed woman in the Salt Block of Almora.

खबर को सुनें


बाघ ने बनाया नवविवाहिता को बनाया निवाला, अल्मोड़ा के सल्ट ब्लाक की है यह घटना

डभरा सौराल गांव में घर के पास ही खेत में गोबर डालने गई थी महिला, दो किमी दूर कार्बेट टाइगर रिजर्व से लगे मोहान के जंगल में बरामद हुआ महिला का लहूलुहान शव, इस वर्ष अब तक 38 लोगों की जान ले चुके हैं जंगली जानवर

देहरादून, 03 अगस्त 2026: कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) से सटी मोहान रेंज के अंतर्गत डभरा सौराल गांव में बाघ ने नवविवाहिता को शिकार बना डाला। महिला गोशाला से गोबर लेकर पास ही खेत में डालने जा रही थी।  जब तक परिवार के लोग व आसपास के ग्रामीण कुछ समझ पाते, बाघ उसे जबड़े में दबाकर करीब दो किमी दूर जंगल तक घसीट ले गया। करीब दो घंटे बाद महिला का लहूलुहान शव बरामद हुआ। क्षेत्र में छह माह के भीतर बाघ के हमले में चार लोगों की जान जा चुकी है। जबकि, प्रदेश में इस वर्ष अब तक जंगली जानवरों के हमलों में 38 लोगों की मौत हो चुकी है।

घटना सोमवार सुबह करीब छह बजे की है। अल्मोड़ा के सल्ट ब्लाक स्थित सौराल गांव निवासी रवींद्र की पत्नी 21-वर्षीय शालू घर से कुछ ही दूर खेत में गोबर डालने गई थी। तभी झाड़ियों में मौजूद बाघ ने उस पर हमला बोल दिया। चीख सुनकर परिवार के लोग और अन्य ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए और अनहोनी की आशंका में मौके की तरह दौड़े भी, लेकिन तब तक बाघ शालू को घसीटकर दूर ले जा चुका था। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देने के साथ ही खुद भी शालू के जिंदा होने की आस में एकजुट होकर उसकी तलाश तेज कर दी। दो घंटे की मशक्कत के बाद शालू का शव गांव से दो किमी दूर मोहान के जंगल से बरामद हुआ। शालू की की गर्दन पर दांत के गहरे निशान थे और  खून भी काफी बह चुका था।रवींद्र व शालू का विवाह एक वर्ष पूर्व ही हुआ था।

घंटों नहीं उठाने दिया महिला का शव

घटनास्थल पर वन कर्मियों को ग्रामीणों का गुस्सा झेलना पड़ा। गम व गुस्से के बीच महिलाओं ने चीख-चीखकर आपबीती सुनाई। उन्होंने घंटों शालू का शव भी नहीं उठाने दिया। वहीं, प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button