उत्तराखंडऑफबीटप्रेरणायूथराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

एक नवंबर को दून में इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल

'India Khelo Football' North Zone National Trials to be held in Dehradun on November 1st

खबर को सुनें


एक नवंबर को दून में इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल

डीएफए ग्राउंड में सुबह आठ बजे से होगा ट्रायल, 2009 से 2016 तक जन्मे बालक एवं बालिकाएं कर सकेंगे प्रतिभाग, चयनित खिलाड़ियों को दिसंबर 2026 में होने वाले नॉर्थ जोन नेशनल चयन चरण में प्रतिभाग करने का मिलेगा मौका

देहरादून, 22 अक्टूबर 2026: इंडिया खेलो फुटबॉल के छठे सत्र में नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल का आयोजन एक नवंबर को दून में होगा। इसमें वर्ष 2009 से 2016 के बीच जन्मे बालक-बालिका फुटबॉल खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को दिसंबर 2026 में होने वाले नॉर्थ जोन नेशनल चयन चरण में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। इसमें देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए चुने गए खिलाड़ियों को जनवरी 2027 में मुंबई में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

देहरादून फुटबॉल एकेडमी (डीएफए) के संस्थापक अध्यक्ष एवं हेड कोच वीरेंद्र सिंह रावत ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल गूलर घाटी के पास भागीरथी एन्क्लेव स्थित डीएफए ग्राउंड में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभाशाली युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और पेशेवर फुटबॉल में करियर बनाने के अवसर उपलब्ध कराना है। चयन प्रक्रिया के माध्यम से खिलाड़ियों को देश के प्रतिष्ठित पेशेवर फुटबॉल क्लब, आई-लीग व इंडियन सुपर लीग से जुड़े क्लबों और मोहन बागान, ईस्ट बंगाल व टाटा फुटबॉल एकेडमी जैसे संस्थानों के समक्ष अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल सकता है। अंतिम चयन संबंधित क्लबों एवं आयोजकों के निर्धारित मानदंडों के अनुसार होगा।

रावत ने बताया कि इससे पहले भी इंडिया खेलो फुटबॉल के ट्रायल के माध्यम से उत्तराखंड के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और फुटबॉल में अपना भविष्य बनाने के अवसर प्राप्त हुए हैं। उन्होंने प्रदेश के सभी प्रतिभाशाली बालक एवं बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अधिक से अधिक संख्या में ट्रायल में प्रतिभाग करें।

ऐसे कराएं पंजीकरण

नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल में प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाड़ी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण समेत अन्य जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9319895526 पर संपर्क किया जा सकता है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button