उत्तराखंडयातायात

दशहरे पर देहरादून में ये रहेगा रूट प्लान

This will be the route plan in Dehradun on Dussehra

खबर को सुनें


दशहरे पर देहरादून में ये रहेगा रूट प्लान

देहरादून, 30 सितंबर 2025 : आगामी 2 अक्टूबर को राजधानी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले दशहरा पर्व को लेकर जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था और डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगी।
दोपहर 2 बजे श्री कालिका मंदिर, मोती बाजार से शोभायात्रा प्रारंभ होगी, जो पलटन बाजार, राजपुर रोड, एस्लेहॉल और कनक चौक से होते हुए शाम 4 बजे परेड ग्राउंड पहुंचेगी। शोभायात्रा और कार्यक्रम के दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर का क्षेत्र जीरो जोन घोषित किया गया है, जहां वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

विक्रम व मैजिक रूट में बदलाव

प्रशासन ने विक्रम और मैजिक वाहनों के लिए भी नए प्रावधान किए हैं।
रूट नंबर 3 के वाहन तहसील चौक तक ही चलेंगे और वहां से दून चौक व एमकेपी चौक होकर सीएमआई व धर्मपुर की ओर जाएंगे।
रूट नंबर 5 और 8 के वाहन रेलवे गेट से ही वापस लौटा दिए जाएंगे।
रूट नंबर 2 के विक्रम पंत रोड स्थित स्टैंड से नहीं चलेंगे और सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से ही वापस भेजे जाएंगे।

सिटी बस सेवाओं में बदलाव

कैंट–राजपुर रोड की ओर जाने वाली बसें अब ओरिएंट चौक पेट्रोल पंप से संचालित होंगी और कनक चौक नहीं जाएंगी। क्लेमेंटाउन से राजपुर रोड–कुठाल गेट तक जाने वाली बसें अब पंत रोड के बजाय दर्शनलाल चौक और घंटाघर होते हुए चलेंगी। रायपुर रोड–मालदेवता–सहस्त्रधारा रूट की बसें चूना भट्टा से संचालित होंगी और सर्वे चौक तक यात्रियों को उतारकर वहीं से लौटेंगी।

पार्किंग व्यवस्था

सामान्य पार्किंग के लिए रेंजर्स ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कॉलेज और काबुल हाउस को निर्धारित किया गया है। वहीं, वीआईपी और अधिकारियों के वाहन परेड ग्राउंड मंच के पीछे, दून क्लब और स्मार्ट सिटी टिन शेड पार्किंग में खड़े किए जाएंगे।
राजपुर रोड से आने वाले वाहनों को ग्रेट वेल्यू तिराहा–दिलाराम चौक–घंटाघर–दर्शनलाल चौक से रेंजर्स ग्राउंड भेजा जाएगा। सहस्त्रधारा व रायपुर रोड से आने वाले वाहन कर्जन रोड होते हुए मंगला देवी और काबुल हाउस पार्किंग में जाएंगे। सहारनपुर रोड और चकराता रोड से आने वाले वाहनों के लिए भी अलग रूट तय किए गए हैं।
यदि निर्धारित पार्किंग स्थल भर जाते हैं तो सचिवालय, जनपथ मार्केट, महिला पॉलिटेक्निक और कचहरी क्षेत्र को अस्थायी पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button