उत्तराखंडजंगली जानवरों का शिकारहाथियों का आतंक

हाथी ने स्कूटी सवार को पटक-पटककर मार डाला, साथी ने भागकर बचाई जान

Elephant repeatedly slams and kills scooter rider; companion escapes and survives.

खबर को सुनें


हाथी ने स्कूटी सवार को पटक-पटककर मार डाला, साथी ने भागकर बचाई जान

देहरादून में डोईवाला के झबरावाला क्षेत्र में शुक्रवार रात 9:30 बजे की है यह घटना, स्कूटी पर घर जा रहे थे दो दोस्त नफीस और जमील, पीछे बैठे जमील को हाथी ने सूंड में लपेटकर पटका, नफीस ने भागकर बचाई जान

देहरादून, 12 सितंबर 2026 : डोईवाला विकासखंड की ग्राम पंचायत मारखम ग्रांट के झबरावाला क्षेत्र में शुक्रवार रात हाथी ने स्कूटी सवार दो लोगों पर हमला कर दिया। दोनों ने भागने की कोशिश की तो पीछे बैठे 51 वर्षीय श्रमिक को सूंड में लपेटकर कर पटक दिया। अस्पताल पहुंचाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। स्कूटी चालक ने भागकर जान बचाई। वन विभाग ने मृतक के परिवार को 10 लाख का मुआवजा देने की बात कही है। इसमें से तीन लाख की राशि सोमवार, जबकि शेष राशि 15 दिन के भीतर सौंपी जाएगी।

शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे नफीस और जमील बाइक से घर को जा रहे थे। राजाजी टाइगर रिजर्व (आरटीआर) क्षेत्र से दीवार फांदकर पहुंचा हाथी झबरावाला में नाले के पास सड़क किनारे खड़ा था। यह देख दोनों ने स्कूटी मोड़नी चाही तो हाथी ने पीछे बैठे जमील को सूंड में लपेटकर पटक दिया। राजाजी टाइगर रिजर्व की उपनिदेशक शिरीन संजय पंडित और कांसरौ रेंज की रेंजर शीतल सिंह ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथी लगातार आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं, जिससे उनकी दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हुई है। उन्होंने रात में गश्त बढ़ाने और हाथियों के आतंक से निजात दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाने की मांग की है।

आरटीआर क्षेत्र में दीवारों पर लगेगी सोलर फेन्सिंग

हाथी के हमले की घटना के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से वन क्षेत्र के आसपास रात में सावधानी बरतने और वन्यजीव दिखाई देने पर तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को देने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि दीवार फांदकर हाथी आबादी क्षेत्र में आ रहे हैं, इसलिए अब यहां सोलर फेन्सिंग के लिए भी प्रस्ताव भेजा जाएगा।

पहले भी चार लोगों की जान ले चुके हैं हाथी

  • 8 जनवरी 2025:  अपर जौलीग्रांट में जंगल में घास लेने गए 70 वर्षीय राजेंद्र पंवार और उनकी 65 वर्षीय पत्नी सुशीला पंवार की हाथी के हमले में मौत हो गई थी।

  • 10 अगस्त 2026 : धन्याड़ी बडासी ग्रांट में दूध लेकर लौट रही अंजली गुप्ता पर हाथी ने हमला किया। उपचार के दौरान उनकी जान चली गई थी।

  • 27 नवंबर 2025 : डोईवाला क्षेत्र में स्कूटी से माता-पिता के साथ लौट रहे 12 वर्षीय कुणाल थापा को हाथी ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। अस्पताल में उसने भी दम तोड़ दिया था।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button