अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडऑफबीटधरोहरपर्यटनराष्ट्रीय

फूलों की घाटी पर जारी हुआ विशेष चित्रित पोस्टकार्ड

Special painted postcard released on Valley of Flowers

खबर को सुनें


फूलों की घाटी पर जारी हुआ विशेष चित्रित पोस्टकार्ड

विश्व धरोहर को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य की डाक विभाग ने यह पहल, चमोली जिले में 87.5 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली हुई है फूलों की घाटी

देहरादून, 29 जुलाई 2026: चमोली जिले में समुद्रतल से 12995 फीट की ऊंचाई पर स्थित फूलों की घाटी  को नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए डाक विभाग ने यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल पर आधारित विशेष चित्रित पोस्टकार्ड जारी किया है। बुधवार को इसका विमोचन घाटी के बेस कैंप घांघरिया में मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल (उत्तराखंड परिमंडल) शशि शालिनी कुजूर ने किया।

मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल ने कहा कि डाक विभाग की यह पहल 87.5 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली उत्तराखंड की प्राकृतिक धरोहर को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देगी। चित्रित पोस्टकार्ड के माध्यम से फूलों की घाटी की अनुपम जैव विविधता और प्राकृतिक सुंदरता का संदेश देश-दुनिया तक पहुंचेगा। डाक विभाग का यह विशेष चित्रित पोस्ट कार्ड इस विश्व धरोहर स्थल के प्रचार-प्रसार और संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर एसपीओएस अजय कुमार, रेंज फारेस्ट अधिकारी चेतना कांडपाल, पुलिस चौकी घांघरिया प्रभारी अमनदीप, ईडीसी भ्यूंडार के अध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह चौहान सहित वन विभाग, डाक विभाग, पुलिस व ईको डेवलपमेंट कमेटी के अधिकारी-कर्मचारी और पर्यटक मौजूद रहे

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button