अंतरराष्ट्रीयअध्यात्मउत्तराखंडऑफबीटतीर्थाटनधर्म-परम्पराएंपर्यटनराष्ट्रीयसंस्कृति

भगवान बदरी विशाल को दिया नंदा देवी बड़ी जात का निमंत्रण

Nanda Devi invited Lord Badri Vishal to attend the grand ceremony

खबर को सुनें


भगवान बदरी विशाल को दिया नंदा देवी बड़ी जात का निमंत्रण

पांच से 30 सितंबर तक होगा चमोली जिले में बड़ी जात का आयोजन, समुद्रतल से 17,500 फीट की ऊंचाई से गुजरते हुए होमकुंड पहुंचकर विराम लेगी बारह साल बाद आयोजित होने वाली यह यात्रा 

देहरादून, 27 जुलाई 2026: बारह साल बाद पांच से 30 सितंबर तक आयोजित होने वाली मां नंदा देवी बड़ी जात की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। इसी कड़ी में  यात्रा समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए और यात्रा के सफल आयोजन की कामना की।

समिति के अध्यक्ष कर्नल हरेंद्र सिंह रावत (सेनि) और उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह रौतेला ने बदरीनाथ धाम में रावल अमरनाथ नंबूदरी, बदरी-केदार मंदिर समिति के पदाधिकारियों और सीमांत गांव बामणी और माणा के प्रतिनिधियों से भेंट कर उन्हें बड़ी जात में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। उन्होंने सभी से यात्रा के सफल, शांतिपूर्ण और भव्य आयोजन के लिए सहयोग का आग्रह भी किया।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि नंदा देवी बड़ी जात देवभूमि उत्तराखंड की आस्था, संस्कृति और लोक परंपराओं का सबसे बड़ा धार्मिक अनुष्ठान है। यह यात्रा मां नंदा को मायके से विदा कर हिमालय स्थित उनके ससुराल तक पहुंचाने की लोक परंपरा का प्रतीक है। इसमें प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश-विदेश से भी हजारों श्रद्धालु और यात्री शामिल होते हैं। पांच से 30 सितंबर तक चलने वाली इस यात्रा को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में निमंत्रण दिया जा रहा है,  ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इस ऐतिहासिक एवं धार्मिक यात्रा में सहभागी बन सकें। 

बड़ी जात चमोली जिले में कुरुड़ स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर से शुरू होगी और विभिन्न पड़ावों से होते हुए होमकुंड पहुंचकर विराम लेगी। इस दौरान यात्रा विभिन्न निर्जन पड़ावों से होते हुए समुद्रतल से 17500 फीट की ऊंचाई से होकर भी गुजरेगी। इस यात्रा में गढ़वाल कुमाऊं से देवी-देवताओं सैकड़ों डोली-छंतौलियां शामिल होती हैं।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button