उत्तराखंड

वोटर लिस्ट पर बड़ा अपडेट, इस दिन जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 99 फीसदी से अधिक नोटिसों की सुनवाई पूरी, दावे-आपत्तियों की सुनवाई 28 सितंबर तक चलेगी

खबर को सुनें


देहरादून, 7 सितंबर 2026 : उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तारीख बढ़ाकर 3 अक्टूबर कर दी गई है। पहले अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितंबर को प्रस्तावित था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 24 लाख 30 हजार नोटिसों के सापेक्ष 99 प्रतिशत से अधिक नोटिसों की सुनवाई पूरी हो चुकी है। इसके अलावा फार्म-6, 7 और 8 से संबंधित 40 प्रतिशत सुनवाई का कार्य भी पूरा कर लिया गया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावे और आपत्तियों की सुनवाई 28 सितंबर तक जारी रहेगी। इसके बाद 3 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास उपस्थित रहे।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button