उत्तराखंड

मसूरी में हादसा: अनियंत्रित जीप ने पर्यटकों की तीन कारों और स्कूटी को रौंदा

खबर को सुनें


मसूरी, 29 अक्टूबर 2025: पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। हनीमून होटल के पास अचानक अनियंत्रित हुई जीप पार्किंग में घुस गई और वहां खड़ी तीन कारों व एक स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार पूरी तरह पिचक गई, जबकि बाकी दो कारें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि उस वक्त किसी वाहन में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना यह हादसा गंभीर रूप ले सकता था।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हनीमून होटल के आगे पिछले कुछ दिनों से निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार को निर्माण सामग्री पहुंचाने जा रही एक लोडिंग जीप का अचानक ब्रेक फेल हो गया। चालक ने जीप को रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन वाहन सीधा होटल की पार्किंग में घुस गया और वहां खड़े वाहनों से टकरा गया।

मसूरी पुलिस के अनुसार, चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया, “मैं साइट पर सामान छोड़ने जा रहा था, तभी ब्रेक ने अचानक काम करना बंद कर दिया। हैंडब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी रुक नहीं पाई और सीधा पार्किंग में जा घुसी।” जिन कारों को नुकसान पहुंचा, वे दिल्ली और हरियाणा से आए पर्यटकों की थीं। हादसे के समय सभी पर्यटक होटल कमरों में आराम कर रहे थे।

स्थानीय नागरिकों ने हादसे के बाद हनीमून होटल के आगे चल रहे निर्माण कार्यों और एमडीडीए की मंजूरी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि कई निर्माण ऐसे क्षेत्रों में हो रहे हैं, जो संवेदनशील और नोटिफाइड जोन में आते हैं।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button